इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

रणजी ट्रॉफी-जम्मू-कश्मीर पहली पारी में 584 पर ऑलआउट:6 बैटर्स ने 50+ स्कोर बनाए, कर्नाटक से प्रसिद्ध कृष्णा को 5 विकेट

On: February 26, 2026 2:08 PM
Follow Us:

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर ने मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम गुरुवार को मैच के तीसरे दिन पहले सेशन में 584 रन पर ऑलआउट हो गई। सुबह 527/6 के स्कोर से आगे खेलने उतरी जम्मू-कश्मीर ने 57 रन बनाने में आखिरी 4 विकेट जल्दी गंवा दिए। टीम के 6 बैटर्स ने 50+ स्कोर बनाए। शुभम पुंदीर ने 121, यावर हसन ने 88, साहिल लोत्रा ने 72, पारस डोगरा और कन्हैया वधावन ने 70-70 और अब्दुल समद ने 60 रन बनाए। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। उनके अलावा विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी और श्रेयल गोपाल को 1-1 विकेट मिला। दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर का स्कोर 527/6
बुधवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट खोकर 527 रन बना लिए हैं। साहिल लोत्रा 57 रन और आबिद मुश्ताक 20 रन पर नाबाद हैं। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। पूरी खबर… पहले दिन शुभम पुंदीर ने शतक लगाया पहले दिन जम्मू-कश्मीर के लिए शुभम पुंदीर ने शतक लगाया था। उन्होंने 121 रन की पारी खेली। उनके अलावा ओपनर यावर हसन ने 88 रन बनाए थे। पहले दिन टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे। दोनों विकेट प्रसिद्ध ने झटके थे। पूरी खबर… पारस डोगरा और अनीश आपस में भिड़े
दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर की पारी के 101वें ओवर में बैटिंग कर रहे डोगरा और शॉर्ट लेग पर खड़े केवी अनीश आपस में भिड़ गए। दरअसल अनीश बैट्समैन पर दबाव बनाने के लिए लगातार कुछ बयानबाजी कर रहे थे। इसी बीच डोगरा ने अनीश के सिर पर सिर से टक्कर मारी। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। इसके अंपायर ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को अलग किया। हालांकि अगले ओवर में डोगरा ने अनीश से माफी मांगने की भी कोशिश की, लेकिन अनीश से माफी लेने से मना कर दिया। दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कर्नाटक: देवदत्त पडिकल (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, स्मरण रविरचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा। जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), कमरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंदीर, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन, अबिद मुश्ताक, आकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वॉकिंग क्रिकेट, खिलाड़ियों को मिल रहा ‘बैजबॉल’ का मजा:ब्रिटेन में 87 की उम्र तक के लोग खेल रहे; बैटर आउट होने के बाद भी खेलता रहता है, आधा रन लेने की छूट

बोकारो होकर चलेगी 7 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन:कई ट्रेनों में नो रूम को देखते हुए रेलवे ने बढ़ाई सुविधा, रांची से खुलने वाली ट्रेनों में भी करें बुकिंग

श्री श्याम सेवा समिति ने निकाली द्वितीय फागुन निशान यात्रा:रामगढ़ में महोत्सव के तहत शहर भर में भ्रमण, बाबा की विभिन्न झांकियां भी निकाली गईं

झारखंड विधानसभा में गरमाया ओबीसी छात्रवृत्ति मामला:भुगतान में देरी पर सरकार से जवाब तलब, सत्र के 7 वें दिन कई मुद्दों पर हंगामा

गुमला में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत:बाइक के पेड़ से टकराने से हुई दुर्घटना, एक किशोर जख्मी; एक बाइक पर सवार थे तीन

धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल मिलते ही खाली कराया गया परिसर, जज समेत सभी लोग बाहर निकाले गए

Leave a Comment