इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

सारा अली खान ने किए केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी में ठिठुरीं, अधिकारियों से बनाई दूरी; मंदिर समिति ने कहा था- एक्ट्रेस को दिखाना होगा एफिडेविट

On: October 26, 2026 10:37 AM
Follow Us:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने गुपचुप तरीके से केदारनाथ के दर्शन किए। वह हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई। ठंड के कारण सारा लोगों के बीच ठिठुरती हुई नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मंदिर के कर्मचारियों और अधिकारियों से दूरी बनाए रखी। सारा करीब आधे घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं। इस दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। सारा को ठिठुरते हुए देखकर वहां खड़ी महिलाओं ने उन्हें शॉल देने की पेशकश की, लेकिन वे उन्हें पहचान नहीं सकीं। सारा अपनी एक दोस्त के साथ धाम पहुंची थीं। उन्होंने केदारनाथ के रक्षक बाबा भुकुंट भैरव के दर्शन भी किए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने इस साल गैर-सनातनियों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही थी। समिति ने तब कहा था कि केदारनाथ में प्रवेश के लिए सारा अली खान को पहले एफिडेविट देकर यह बताना होगा कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है। विवाद बढ़ने पर BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा था कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोगों का स्वागत है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

1250 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती,कल से शुरू होंगे आवेदन:25 नवंबर तक भर सकते हैं फॉर्म, जानिए पूरी डिटेल

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से बाहर:जांघ की मांसपेशी में खिंचाव से पूरी तरह नहीं उबरे; कुमार कुशाग्र टीम के साथ रहेंगे

धनबाद में भतीजे का गला काटकर मर्डर:चाचा समेत 5 पर आरोप; जमीन विवाद में हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रामायण का गाना मंगल रंग विवादों में:कव्वाली जैसी धुन और हल्दी की तरह रस्म के सीन पर हो रही आलोचना; राम-सीता विवाह पर आधारित है गाना

‘हम हिंदू हैं, हमारे यहां तलाक शब्द नहीं है’:पत्नी सुनीता के तलाक की अर्जी वापस लेने को लेकर गोविंदा ने दिया रिएक्शन

कोडरमा में लापता महिला का शव कुएं से मिला:दो दिन से थी लापता, घर से एक किमी दूर मिला शव, हत्या की आशंका

Leave a Comment