इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज:होंठों पर गुलाब, आंखों में गुस्सा दिखा, एक्टर ने लिखा- कातिल नहीं, आशिक हूं

On: October 27, 2026 10:54 AM
Follow Us:

शाहरुख खान ने अपकमिंग मूवी ‘किंग’ का नया पोस्टर मंगलवार को जारी किया है। पोस्टर में शाहरुख के होंठों के बीच गुलाब नजर आ रहा है। उनकी आंखों में गुस्सा और अंदाज में रोमांस दिख रहा है। पोस्टर से फिल्म में एक्शन और रोमांस का मेल होने के संकेत मिलते हैं। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “आज फिर याद आया… कातिल नहीं, आशिक हूं।” फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने मिलकर बनाया है। फिल्म में शाहरुख एक नए एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी नजर आएंगे। किंग की कहानी एक मेंटर और शिष्य के सफर पर आधारित है, जो कठिन परिस्थितियों में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करते हैं।
क्रिसमस 2026 में होगी बड़ी टक्कर किंग क्रिसमस 2026 के दौरान रिलीज होगी, जब जुमांजी, एवेंजर्स: डूम्सडे और ड्यून 3 जैसी हॉलीवुड फिल्में भी रिलीज होंगी। इस कॉम्पिटिशन को देखते हुए, फिल्म के लिए बड़े थिएटर रिलीज की प्लानिंग की जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सामने आया था कि फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पेन मरुधर ने किंग के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपए में खरीद लिए। बता दें कि पेन मरुधर का शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ पुराना संबंध रहा है। कंपनी पहले जवान, डंकी, जीरो, बदला और इत्तेफाक जैसी फिल्मों को रिलीज कर चुकी है। ए.ए. फिल्म्स, जियो स्टूडियोज, पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स, यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस जैसी कंपनियों ने भी फिल्म के डोमेस्टिक राइट्स के लिए बोली लगाई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद जेल में प्रशासन की छापेमारी:कागजों पर मिले मोबाइल नंबर, कैदियों के पास ड्राईफ्रूट्स; मेडिकल वार्ड में 40 भर्ती

बंगाल में रेप-मर्डर के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत:क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस की रिवॉल्वर छीनी; जुलाई के बाद ऐसी दूसरी घटना

एपल के पहले फोल्डेबल फोन की स्क्रीन में परेशानी:इनर डिस्प्ले में क्रैक की शिकायत, कंपनी फ्री रिप्लेसमेंट देगी; कीमत ₹3 लाख से शुरू

रिपोर्ट-हूती को हमला न करने के बदले पैसे देगा सऊदी:95 अरब रुपए देने की पेशकश; ईरान सीजफायर कराने के लिए मध्यस्थ बना

1250 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती,कल से शुरू होंगे आवेदन:25 नवंबर तक भर सकते हैं फॉर्म, जानिए पूरी डिटेल

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से बाहर:जांघ की मांसपेशी में खिंचाव से पूरी तरह नहीं उबरे; कुमार कुशाग्र टीम के साथ रहेंगे

Leave a Comment