इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

शिशु की मौत के बाद परिजनों ने नहीं मांगी गाड़ी:कॉर्टन में रखकर नवजात का शव ले गए थे पिता, स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दिया आदेश‎

On: March 9, 2026 2:41 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल‎ में प्रसव के बाद बंदगांव के ‎‎बंगरासाई गांव के एक मृत ‎नवजात के मामले में स्वास्थ्य ‎‎विभाग के सचिव अजय कुमार‎ने जांच का आदेश दिया है। वहीं, ‎‎इस मामले में जिले के डीसी‎ चंदन कुमार ने चक्रधरपुर‎ एसडीओ को भी अपने स्तर से ‎‎जांच करने का निर्देश दिया है। ‎इधर, चक्रधरपुर अनुमंडल ‎अस्पताल प्रबंधन ने दूसरे दिन ‎‎बंगरासाई गांव निवासी रामकृष्ण ‎‎हेम्ब्रम की पत्नी रीता तिरिया को ‎प्रसव के बाद सभी प्रकार के ‎इलाज के बाद अस्पताल से गांव‎ तक एंबुलेंस के माध्यम से‎ पहुंचाया है।‎ क्या है पूरा मामला?
बताते चलें कि कि महिला का‎ प्रसव के बाद मृत शिशु का‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ जन्म हुआ था। ‎पति रामकृष्ण ने मृत शिशु को ‎एक कागज के डिब्बे में बंद‎कर गांव में दफनाने के लिए ले गया था। इसी बीच किसी ने डिब्बे ‎में बंद बच्चे को दिखाते हुए‎ सोशल मीडिया में वीडियो‎‎‎ ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎वायरल कर दिया। इसके बाद‎ सोशल मीडिया में स्वास्थ्य‎ विभाग पर कई प्रकार के आरोप ‎लगाए गए। खास बात यह रही‎कि इस पूरे मामले में पीड़ित‎ परिवार ने अस्पताल प्रबंधन से‎मृत शिशु को लेकर घर जाने‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ से संबंधित किसी भी प्रकार की‎ मांग नहीं की थी। महिला के‎ पति रामकृष्ण हेंब्रम ने खुद ही ‎बच्चे को कागज के डिब्बे में‎ भरा और पत्नी को अस्पताल में ‎इलाजरत छोड़कर गांव में ‎दफनाने चला गया था।‎ दंपती बोले- हमने वाहन की नहीं की थी मांग‎
नवजात की मौत के बाद शव को ‎कागज के डिब्बे में बंद कर‎ घर ले जाने के मामले में‎ जमकर हो हंगामा के बीच ‎दैनिक भास्कर टीम पीड़ित ‎के गांव पहुंची। यह गांव‎ बंदगांव प्रखंड के एनएच-‎75 से कराईकेला और ‎नाकटी गांव के बायीं ओर ‎एक पहाड़ी के नीचे है। गांव‎ तक सड़क की पहुंच नहीं है। एक पुराने सरकारी‎ स्कूल के पास पीड़ित‎ रामकृष्ण हेंब्रम व उसकी ‎पत्नी रहते हैं। ‎नवजात को जन्म देने वाली ‎मां रीता तिरिया ने कहा कि ‎नवजात का जन्म मृत‎ अवस्था में हुआ था। इसके‎ बाद उसके पति रामकृष्णा ने ‎बच्चे को डिब्बे में भरकर‎ टोटो से कराईकेला पहुंचे,‎ फिर अपने गांव ले जाकर ‎दफना दिया। पति ने साफ‎ कहा कि स्वास्थ्य विभाग से‎ वाहन की व्यवस्था के लिए ‎कोई मांग नहीं की गई थी।‎ यह भी कहा कि रास्ते में‎ एक युवक ने वीडियो बनाया‎ था औरर पूछा कि कोई ‎एंबुलेंस नहीं मिली तो मैंने ‎कहा कि कोई कुछ नहीं बोला तो चले आए। दूसरे ‎दिन गाड़ी मांगी तो हम दोनों को भेज दिया।‎

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पॉप सिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग:बेवर्ली हिल्स वाले घर पर महिला ने चलाईं 10 गोलियां, घर में मौजूद सिंगर सुरक्षित

ज्वाला ने 5 शावकों को जन्म दिया:कूनो नेशनल पार्क में बढ़ा चीतों का कुनबा; अब भारत में कुल 53 चीते

बोकारो कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल से मचा हड़कंप, परिसर कराया गया खाली; बम स्क्वायड की टीम ने शुरू की जांच

कोडरमा में बाइक चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार:तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

शाहिद कपूर ने शुरू की ‘फर्जी 2’ की शूटिंग:एक्टर ने पहले दिन के शूट की फोटो शेयर कर अपना लुक दिखाया

खामेनेई की मौत पर अमेरिका में लगा था सट्‌टा:498 करोड़ का खेला था दांव; अब साइट ने भुगतान रोका, नियमों को लेकर विवाद

Leave a Comment