इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

सतीश शाह का पिंडदान ‘साराभाई’ की कास्ट ने किया था:राजेश कुमार ने बताया- निःसंतान होने पर गया में पूरी टीम ने निभाई परंपरा

On: April 9, 2026 4:18 PM
Follow Us:

एक्टर राजेश कुमार ने हाल ही में बताया कि दिवंगत एक्टर सतीश शाह के लिए टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई की पूरी कास्ट ने गया में पिंडदान किया था, क्योंकि उनकी कोई संतान नहीं थी। राजेश कुमार ने यूट्यूब चैनल बॉलीवुड बबल से बात करते हुए सतीश शाह को बहुत जिंदादिल और पॉजिटिव इंसान बताया। उन्होंने कहा कि सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम के बावजूद, उन्होंने कभी भी अपने दर्द को अपने व्यवहार या काम पर असर नहीं पड़ने दिया। राजेश के मुताबिक, सतीश शाह डायलिसिस पर थे और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था, लेकिन उन्होंने कभी निराशा नहीं दिखाई। वे शम्मी कपूर से काफी प्रेरित थे, जिन्होंने जीवन के आखिरी समय में भी हिम्मत नहीं हारी। सतीश शाह आखिरी दिनों तक खुशमिजाज थे राजेश ने कहा कि सतीश शाह अपने निधन से कुछ दिन पहले भी नॉर्मल और खुशमिजाज मूड में थे। एक्टर ने कहा, “मैंने उनसे चार दिन पहले बात की थी और वह तब भी खुशमिजाज और एनर्जी से भरे हुए थे।” पिंडदान को लेकर राजेश कुमार ने कहा कि वे गया से हैं, जहां यह परंपरा निभाई जाती है। सतीश शाह के निःसंतान होने के कारण शो की पूरी टीम ने मिलकर उनका पिंडदान किया। यह एक इमोशनल फैसला था।
सतीश शाह का अक्टूबर 2025 में निधन हुआ था सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर 2025 को 74 साल की उम्र में मुंबई में हुआ। शाह के निधन को लेकर शुरुआत में किडनी फेलियर की बात सामने आई थी। हालांकि बाद में राजेश कुमार ने साफ किया था कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। सतीश शाह फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे। उन्होंने साराभाई वर्सेज साराभाई और जाने भी दो यारो जैसे प्रोजेक्ट्स से पहचान बनाई। इसके अलावा वे फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मैं हूं ना, रा.वन और इश्क विश्क में भी नजर आए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खरकाई नदी के चेक डैम में डूबे दो छात्र, मौत:नहाने के दौरान हुआ हादसा, नौवीं कक्षा के थे छात्र; दोनों के शव बरामद

राघव चड्ढा ने संजय दत्त की तारीफ की:कहा- धुरंधर के लिए आपको बहुत प्यार मिला; संजय को मेहमाननवाजी के लिए घर बुलाया

गुमला में 29 लाख रुपए का अफीम-गांजा जब्त:होटल की आड़ में नशे का कारोबार, तीन तस्कर गिरफ्तार; ब्रेजा कार जब्त

रिश्वत न देने पर अबुआ आवास तोड़ने का आरोप:गिरिडीह वन विभाग पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप, किया विरोध प्रदर्शन

पलामू में 15 वर्षीय किशोरी का शव कुएं में मिला:परिवार ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की जताई आशंका, गांव के युवक पर लगाया आरोप

धनबाद के नुनूडीह में सड़क जाम:जलजमाव और जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Leave a Comment