इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

टी-20 बैटर्स रैंकिंग में भारत के 4 बल्लेबाज टॉप-10 में:साउथ अफ्रीकी एस्टरहुइजन 39वें स्थान पर; ऑलराउंडर में हार्दिक टॉप-2

On: April 1, 2026 4:11 PM
Follow Us:

ICC टी-20 बैटर्स रैंकिंग में भारत के 4 बल्लेबाज टॉप-10 में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 200 रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन 64 स्थान की छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर्स रैंकिंग में हार्दिक पंड्या नंबर-2 पर बने हुए हैं। अभिषेक टॉप पर काबिज टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर भी भारत के ईशान किशन हैं। टॉप-10 में भारत के कुल 4 बल्लेबाज शामिल हैं। इसमें तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे नंबर पर हैं, जबकि इंग्लैंड के फिल सॉल्ट चौथे स्थान पर हैं। ऑलराउंडर में सिकंदर रजा पहले पायदान पर ऑलराउंडर रैंकिंग में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 328 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं। भारत के हार्दिक पंड्या 299 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के सैम अयूब तीसरे और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी चौथे नंबर पर हैं। गेंदबाजी में राशिद नंबर-1 गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान 753 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं। भारत के वरुण चक्रवर्ती दूसरे और पाकिस्तान के अबरार अहमद तीसरे स्थान पर हैं।टॉप-10 में भारत के जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। ——————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज LSG vs DC:दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हराया IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बीसीसीएल में आश्रित नियोजन की मांग पर उबाल:धनबाद में जनता मजदूर संघ का सामूहिक उपवास, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी

चाईबासा में मुर्गे के विवाद में चाचा की हत्या:भतीजे समेत चार ने किया हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

RCB पेसर नुवान तुषारा कोर्ट पहुंचे:IPL खेलने पर श्रीलंका बोर्ड ने मना किया था, बोले- कॉन्ट्रैक्ट पहले ही खत्म हो चुका

आंजन धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, किया गया सामूहिक हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ

बोकारो का कुख्यात अपराधी शाहनवाज हुसैन गिरफ्तार:रंगदारी और पत्नी पर हमले के आरोप में पुलिस ने पकड़ा, लंबा रहा है आपराधिक इतिहास

विलियम्स ने टीम इंडिया के लिए छोड़ी ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता:कहा- दिल जहां, घर वहां; नाना ने 1956 में बंगाल को हराया था

Leave a Comment