इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

त्रिपुरा में गांव वालों ने BSF जवानों पर किया हमला:3 घायल; 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं

On: November 3, 2026 11:16 AM
Follow Us:

त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेने से नाराज गांव वालों ने BSF जवानों पर हमला कर दिया। हमले में 3 जवान घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर तस्करी की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। सीएम माणिक साहा ने घटना की निंदा की है और आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार को आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट के पास हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। त्रिपुरा में इस घटना को मिलाकर अब तक BSF जवानों पर हमले की 3 घटनाएं हो चुकी हैं। अप्रैल 2024 में दुर्गापुर गांव में तस्करी रोकने के दौरान भीड़ ने जवानों पर हमला किया था। इसमें 3 जवान घायल हुए थे। नवंबर 2025 में बिशालगढ़ में संदिग्ध पशु तस्करों को रोकने पर भीड़ ने BSF की गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। इस घटना में 5 जवान घायल हुए थे। घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें… भीड़ ने BSF की गाड़ी में तोड़फोड़ की पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने BSF की एक गाड़ी में तोड़फोड़ की और जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की। पुलिस कुछ अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए कलामचौरा थाने ले गई है। सीएम माणिक साहा ने सोशल मीडिया पर घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि BSF जवानों पर हमला करना गलत है। सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा बलों के खिलाफ इस तरह की हिंसा पूरी तरह अस्वीकार्य है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया धमकी भरा फोन, जांच में आवाज निकली फर्जी

यशस्वी जायसवाल की 155 रन की नाबाद पारी:162 गेंदों में 15 चौके-5 छक्के लगाए, इंडिया-A और न्यूजीलैंड-A मैच ड्रॉ

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए 84 लाख टिकट आवेदन:वर्ल्डकप फाइनल से भी ज्यादा डिमांड, 34 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में होगा मुकाबला

MP में शराब तस्करों ने टीआई को कुचला, मौत:इंदौर-बैतूल हाईवे पर तस्करी रोकने पहुंचे थे; पिछला पहिया ऊपर से गुजर गया

बरेली मौलाना ने 3 दिन में जारी किए 3 फतवे:उमर की शादी, सारा की पूजा और दीपक के मोहम्मद नाम इस्तेमाल पर जताया एतराज

दिल्ली-विंटर एक्शन प्लान के पहले दिन ₹68.4 लाख का जुर्माना:1,500 से ज्यादा गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं; 1 नवंबर से नए नियम लागू हुए

Leave a Comment