इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

वैलेंटाइन डे पर ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक सॉन्ग रिलीज:गाने ‘मैं हूं’ में दिखी सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की लविंग केमिस्ट्री

On: February 14, 2026 1:09 PM
Follow Us:

वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी शुक्रवार को फिल्म बैटल ऑफ गलवान का रोमांटिक सॉन्ग ‘मैं हूं’ रिलीज किया गया। यह गाना सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया है, जिसमें दोनों की लविंग केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने को सलमान खान फिल्म्स ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया। बता दें कि इससे पहले ‘मातृभूमि’ गाना रिलीज हुआ था, जिसे 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अब मेकर्स ने 14 फरवरी को स्पेशल ट्रैक ‘मैं हूं’ रिलीज किया है। गाना एक फौजी और उसके परिवार के रिश्ते की भावनात्मक कहानी को दर्शाता है।
दोनों ही इमोशंस को बैलेंस्ड तरीके से दिखाया गया मेकर्स ने गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी ऑफिशियल लिंक भी जारी की है। ट्रैक में फैमिली के साथ बिताए खुशनुमा पलों से लेकर ड्यूटी की वजह से होने वाली जुदाई तक की इमोशनल जर्नी दिखाई गई है। गाने में खुशी और तड़प, दोनों ही इमोशंस को बैलेंस्ड तरीके से दिखाया गया है। वीडियो में सलमान खान फैमिली के साथ खुशहाल लम्हों को एंजॉय करते नजर आते हैं, वहीं कुछ सीन में दूरी और इंतजार की फीलिंग भी दिखाई देती है। चित्रांगदा सिंह ने अपने रोल को ग्रेस और सटल स्ट्रेंथ के साथ निभाया है। दोनों की केमिस्ट्री मैच्योर, नेचुरल और रियल लगती है।
अयान लाल ने गाने को कंपोज किया फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर अयान लाल ने इस गाने को कंपोज किया है। ट्रैक को उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ अपनी आवाज भी दी है। इसके लिरिक्स अयान लाल और शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने किया है। वहीं, इसका डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के कुबेर होटल में युवक बेहोश मिला:दरवाजा तोड़ पुलिस ने निकाला बाहर; जहर खाने की आशंका, अस्पताल में कराया गया भर्ती

मेडिकल की तैयारी 4 साल की उम्र से ही:साउथ कोरिया में 80% बच्चे कर रहे कोचिंग, हफ्ते में 40 घंटे ले रहे एक्स्ट्रा क्लास

देवघर में पंचशूलों की विशेष पूजा, शिखरों पर पुनर्स्थापना:बाबा बैद्यनाथ और मां पार्वती का हुआ गठबंधन, कल विशेष पूजा के बाद खुलेगा मंदिर का पट

अमेरिका ने AI के जरिए वेनेजुएलाई राष्ट्रपति को पकड़ा था:क्लॉड मॉडल की मदद से काराकस में बमबारी; पहली बार सीक्रेट मिशन में AI का इस्तेमाल

'बुढ़िया को कैसे मारें?'—YouTube से सीखी हत्या की तरकीब, बहू ने सास को जिंदा जलाया | अमरावती का दिल दहला देने वाला मामला

‘बुढ़िया को कैसे मारें?’—YouTube से सीखी हत्या की तरकीब, बहू ने सास को जिंदा जलाया | अमरावती का दिल दहला देने वाला मामला

jharkhand-new-dgp-tadasha-mishra-appointment-2025

झारखंड में डीजीपी की कुर्सी पर नई नियुक्ति — तदाशा मिश्रा बनीं प्रदेश की प्रभारी पुलिस प्रमुख, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

Leave a Comment