इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

विक्की कौशल बोले- धुरंधर 2 फिल्म मेकिंग का गोल्ड स्टैंडर्ड:कहा- रणवीर सिंह की एक्टिंग का कोई मुकाबला नहीं; फिल्म की पूरी टीम को धुरंधर बताया

On: April 1, 2026 4:11 PM
Follow Us:

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रिव्यू शेयर किया है। विक्की ने सोशल मीडिया पर फिल्म की मेकिंग और रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आदित्य धर… मैं इस फिल्म को बनाने में की गई क्राफ्ट, मेहनत और ईमानदारी को देखकर हैरान हूं। यह फिल्म मेकिंग का ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’ है। आप इस बड़ी सफलता के हकदार हैं, बधाई हो भाई।” विक्की ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए लिखा कि वे उनके लिए प्रेरणा हैं और उनकी एक्टिंग का कोई मुकाबला नहीं है। आर. माधवन और पूरी टीम को दी बधाई
विक्की ने अपनी पोस्ट में फिल्म की बाकी कास्ट की भी तारीफ की। उन्होंने आर. माधवन (मैडी) के काम को शानदार बताया और राकेश बेदी को ‘कमाल’ कहा। इसके अलावा उन्होंने एडिटर शिवकुमार पणिक्कर, म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत और प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे (जियो स्टूडियोज) व लोकेश धर को भी क्रेडिट दिया। 13 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए 1435 करोड़ धुरंधर 2 (धुरंधरः द रिवेंज) बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है। 13 दिनों में फिल्म ने 1435 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया और RRR के ऑल टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही यह भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आदित्य धर और विक्की का पुराना कनेक्शन
आदित्य धर और विक्की कौशल की जोड़ी ने साल 2019 में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी। यही वजह है कि फैंस विक्की के रिव्यू का इंतजार कर रहे थे। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता ने साबित कर दिया है कि आदित्य धर बड़े स्केल की मास फिल्मों को डायरेक्ट करने में माहिर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामनवमी जुलूस में घायल युवक की मौत, आक्रोश:NH-522 छह घंटे जाम, स्थानीय बाजार भी रहा बंद; परिजनों को प्रशासन का आश्वासन

गिरिडीह में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़:धान-भूसी गोदाम से 15 लाख का सामान जब्त, चार कारोबारी फरार

दिशा वकानी के पिता एक्टर भीम वकानी का निधन:तारक मेहता शो के अलावा आमिर-शाहरुख के साथ की फिल्में, पैरालिसिस के बाद हुआ निमोनिया था

धनबाद सर्विस रोड पर हादसा, युवक की मौत:टाटा 710 की टक्कर से गई जान, चालक फरार; आक्रोशितों ने शव सड़क पर रख किया जाम

तेल संकट का चीन पर असर क्यों नहीं पड़ा:20 साल पहले इमरजेंसी भंडार बनाए, केमिकल के लिए भी दूसरे देशों की जरूरत नहीं

राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने शपथ ली:शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे; 16 अप्रैल से तीन दिन का विशेष सत्र

Leave a Comment