इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

विवादों के बीच रियलिटी शो का हिस्सा बने पवन सिंह:अमेजन के शो राइज एंड फॉल में दिखेंगे, कहा- ‘पूरी एनर्जी और स्वैग से आ रहा’

On: September 4, 2025 8:08 PM
Follow Us:

कंट्रोवर्सी के बीच भोजपुरी सिंगर, एक्टर पवन सिंह जल्द ही रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आएंगे। ये शो 6 सितंबर से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा। एमएक्स प्लेयर की तरफ से शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है। प्रोमो में पवन अपने पावर पैक्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में वो सिक्योरिटी के बीच कार से आते दिखते हैं। फिर वैनिटी वैन में जाते हैं और रेडी होने के बाद उनका चेहरा रिवील किया जाता है। सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा गया- ‘आपका पावर स्टार आ गया है, अपनी पावर का जलवा दिखाने, राइज एंड फॉल में।’ शो का हिस्सा बनने के बाद पवन सिंह ने कहा- ‘मेरी यात्रा हमेशा से ही अपने म्यूजिक और व्यक्तित्व के माध्यम से लोगों से जुड़ने की रही है। और राइज एंड फॉल मुझे इसे बिल्कुल नए तरीके से करने का मौका दे रहा है। मैं पूरी एनर्जी, पूरे स्वैग और पूरे दिल से आ रहा हूं। यह शो मुश्किलों के खिलाफ खड़े होने के बारे में है और मैं यहां यह दिखाने आया हूं कि अगर आप खुद पर विश्वास करते हैं तो आपको कोई नहीं रोक सकता।’ इस शो को शार्क टैंक फेम अशनीर ग्रोवर होस्ट करेंगे। शो में पवन सिंह के अलावा और भी कई बड़े चेहरे नजर आएंगे। शो में एक घर के अंदर 42 दिन तक 16 कंटेस्टेंट को रखा जाएगा। 16 लोगों को लग्जरी और सर्वाइवल दो टीम डिवाइड किया जाएगा। बता दें कि पवन सिंह पिछले कुछ दिनों से विवादों की वजह से सुर्खियों में हैं। एक दिन पहले पवन सिंह समेत 4 लोगों पर वाराणसी के कैंट थाने में ठगी की FIR दर्ज हुई थी। होटल व्यवसायी ने पवन सिंह, प्रेमशंकर राय, उनकी पत्नी सीमा राय समेत 4 पर डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया था। यह भी कहा कि पैसे मांगने पर हत्या की धमकी दी गई है। पुलिस ने बैंक अकाउंट, फिल्म फंडिंग समेत पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले सिंगर हरियाणी एक्ट्रेस अंजलि राघव को गलत तरीके से छूने के लिए विवादों में घिर गए थे। मामला बढ़ते देख पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टेट्स लिख अंजलि से माफी भी मांगी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन दिशा पाटनी बनीं शोस्टॉपर:तमन्ना भाटिया और खुशी कपूर ने भी रैंप वॉक किया, देखें तस्वीरें

प्रेग्नेंट महिला को वर्क फ्रॉम होम नहीं दिया,₹200 करोड़ जुर्माना:डिलीवरी के बाद नवजात की मौत हो गई थी, अमेरिकी कोर्ट बोला- कंपनी जिम्मेदार

फुटबॉल क्लब चेल्सी ने शुरू की ‘बॉल-हडल’ की नई परंपरा:खिलाड़ियों को डांस करने, घास पर चलने जैसी प्री-मैच रस्मों से मिलती है ऊर्जा; इन्हें साथ करें तो पूरी टीम में आती है एकाग्रता

ट्रैक एंड फील्ड की नई सनसनी:रेस से पहले ब्लड क्लॉट, फिर भी चैम्पियन; US के जॉर्डन एंथनी ने जीता 60 मीटर का वर्ल्ड गोल्ड

पलामू में रंगदारी गिरोह का भंडाफोड़:चोरी के मोबाइल-सिम से देते थे धमकी, मार्बल व्यवसायी की शिकायत पर खुला मामला

पाकुड़ में एनओसी नहीं होने पर वाटर पार्क बंद:जिला प्रशासन को उद्घाटन की नहीं थी जानकारी, 18 मार्च से किया गया था प्रारंभ

Leave a Comment