इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज:हिंसक सीन ज्यादा, कहानी साफ नहीं; ‘धुरंधर 2’ से होगा क्लैश, जिसके पहले पार्ट ने ₹1300 करोड़ कमाए थे

On: February 20, 2026 1:37 PM
Follow Us:

फिल्म टॉक्सिक का टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में यश लीड रोल में हैं। मेकर्स ने सुबह 9:35 बजे हिंदी टीजर जारी किया। टीजर की शुरुआत एक सीन से होती है। यश एंट्री लेते हैं और उनके हाथ में शराब का गिलास और सिगरेट दिखाई देती है। टीजर में कई हिंसक सीन और खून-खराबा दिखाया गया है।

टीजर में कहानी साफ नहीं दिखती
वहीं, फिल्म के टीजर में ज्यादातर एक्शन और डायलॉग हैं, लेकिन फिल्म की असली कहानी क्या है, यह साफ समझ नहीं आता। गौरतलब है कि इससे कई दर्शक निराश हो सकते हैं, जो कई दिनों से टीजर का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगी। फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली है। ‘धुरंधर 2’ के पहले पार्ट ने 2025 में बड़ी सफलता हासिल की थी और दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इसलिए ‘टॉक्सिक’ के लिए बॉक्स ऑफिस में सफलता पाना इतना आसान नहीं है। वहीं, दूसरी ओर ‘टॉक्सिक’ का पहला टीजर सामने आते ही चर्चा के साथ विवाद भी शुरू हो गया था। आम आदमी पार्टी की महिला शाखा ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि टीजर में अश्लील और आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने कार्रवाई की थी। आयोग ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC को पत्र लिखकर टीज़र की जांच और उचित कदम उठाने की मांग की थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-कार की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौत:नानी के साथ ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी; परिवार बोला- किसी ने मदद नहीं की

रमेश बोले- MODI गर्वमेंट मतलब ‘मैक्सिमम ऑप्टिक्स डैमेजिंग इंडिया’:कहा- खुद को विश्वगुरु कहने वाले लोग दुनिया को ज्ञान देने में बिजी हैं

ब्रिटेन का अमेरिका को अपने एयरबेस देने से इनकार:ईरान पर हमले के लिए इनकी जरूरत; चागोस आइलैंड्स को लेकर US-UK में तनातनी

उदयपुर जेल में बंद बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्‌ट को जमानत:सुप्रीम कोर्ट का सुझाव- समझौते से सुलझाएं मामला; 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

स्पीकर प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को हाईकोर्ट का नोटिस:चुनाव के दौरान नॉमिनेशन में गलत जानकारी देने का आरोप

कांग्रेस का दावा- राहुल को गोली मारने की धमकी मिली:खेड़ा ने करणी सेना के कार्यकर्ता का वीडियो शेयर किया; बोले- एक और गोडसे बनाया जा रहा

Leave a Comment