इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से टी-20 सीरीज 3-0 से जीती:तीसरे मुकाबले में 7 विकेट से हराया; मिचेल मार्श की फिफ्टी

On: June 21, 2026 8:28 PM
Follow Us:

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में मेजबान बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम कर लिया। चट्टोग्राम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मिचेल मार्श ने 60 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 11 रन पर टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन लौटे बांग्लादेश के कप्तान तौहीद हृदोय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। दूसरे ओवर में ही टीम ने दोनों ओपनर्स तंजीद हसन तमीम और सैफ हसन के विकेट गंवा दिए। 11 रन के स्कोर पर परवेज हुसैन तमीम भी पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। कप्तान हृदोय 51 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हृदोय और रिशाद (16) के बीच 26 रन की रही। सिर्फ यहीं दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पेंसर जॉनसन, नेथन एलिस और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए। निखिल चौधरी को 1 विकेट मिला। मार्श ने ऑस्ट्रेलिया को तेज शुरुआत दिलाई रनचेज में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने 5 ओवर में ही 52 रन बना दिए। नसुम अहमद ने जोश इंग्लिस (17) को आउट कर बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई। दूसरे छोर से मार्श रन बनाते रहे। उन्होंने सिर्फ 28 गेंद पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने मार्श और कूपर कॉनोली (15) के रुप में दो और विकेट गंवाए। हालांकि तब तक मैच लगभग खत्म हो चुका था। 11वें ओवर में टिम डेविड ने 2 छक्के लगाकर मैच खत्म किया। —————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी की फास्टेस्ट फिफ्टी से इंडिया-A चैंपियन:29 गेंदों पर 94 रन बनाए, फाइनल में श्रीलंका-A को 66 रन से हराया इंडिया-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली। इंडिया-ए ने दांबुला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली में बारिश से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त:एक दिन में 2,000 से अधिक गड्ढों का लक्ष्य; मंत्री प्रवेश ने किया निरीक्षण

धनबाद में आटा मिल कर्मी की गोली मारकर हत्या:कलेक्शन कर लौटते वक्त मारी गोली, मौके पर हुई मौत, अपराधियों की तलाश तेज

जाह्नवी कपूर ने पहना बॉयफ्रेंड के नाम का नाइटसूट:सूट पर लिखा- अगर गुम हो जाऊं तो शिखर पहाड़िया के पास लौटा देना

पहलगाम हमला- ड्रोन से पहुंचाए गए थे हथियार:NIA की चार्जशीट में खुलासा, खुफिया तंत्र की कमजोरी पर उठे सवाल

रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली C6 की डिलीवरी बेंगलुरु में शुरू:फुल चार्ज में 154km चलेगी, 3.7 सेकंड में 0 से 60 की स्पीड; ₹2.79 लाख शुरुआती कीमत

सफदरजंग अस्पताल में हर्निया जागरूकता कार्यक्रम:विशेषज्ञों ने बताए लक्षण, कारण और उपचार के तरीके, समय पर जांच और सर्जरी ही बचाव

Leave a Comment