इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

7 बार पलटी कार, 20-फीट ऊपर उछलकर गिरे युवक:दोनों की मौके पर ही मौत, एक घायल; गुजरात के मोरबी की घटना

On: November 16, 2026 4:57 PM
Follow Us:

गुजरात के मोरबी-राजकोट हाईवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। कार सड़क पर अचानक पलट गई। कार ने 7 बार सड़क पर पलटी मारी। इस दौरान कार चालक और बगल की सीट पर बैठा युवक हवा में करीब 20 फीट ऊंचे उछलकर जमीन पर गिरे।जमीन पर गिरते ही दोनों की मौत हो गई। वहीं, पिछली सीट पर बैठा एक युवक मामुली रूप से घायल हो गया। कार पलटते हुए सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। हादसे की 4 तस्वीरें… काम के सिलसिले में मोरबी आ रहे थे तीनों हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान राजकोट निवासी अमन गणेशभाई बाबरिया (25 साल) और प्रभात कालूभाई (28 साल) लामका के रूप में हुई है। वहीं, दुर्घटना में घायल 35 साल के जीवण सवाभाई डाभी को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। तीनों युवक मंडप डेकोरेशन का काम करते थे। इसी काम के सिलसिले में मोरबी आ रहे थे। इसी दौरान टंकारा के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। ट्रांसफॉर्मर से टकराने रुकी कार सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कार फुल स्पीड से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट जाती है। 6-7 बार पलटी खाने के बाद कार सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर से टकरा जाती है। स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ————– ये खबर भी पढ़ें… बेकाबू कार 5 बार पलटी, 4 दोस्तों की मौत:एक IIM में मैनेजर, बाकी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे बलिया में कार सवार 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार रात कार 100 की रफ्तार में पेड़ से टकरा गई, फिर 5 बार पलटते हुए 20 मीटर दूर गड्‌ढे में जा गिरी। सभी कार में ही फंस गए। पुलिस और आसपास के लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर सभी को निकाला। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का एनकाउंटर:इनमें एक लश्कर कमांडर; 5 दिन पहले कुलगाम में जवानों पर 30 राउंड फायर किए थे

CJI से वकील बोला-आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं:आप में ईमानदारी नहीं है; चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने वकील से इंतजार करने को कहा था

CAT 2026 में पहली बार फेस रिकग्निशन:29 नवंबर को एग्जाम, UPSC में पिछले साल से लागू, JEE में इस साल से शूरू

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका:कहा- CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों से सवाल पूछने की परमिशन मिले; 48 सवाल तैयार किए

रिजिजू बोले- भारत के अपमान करने पर कौन हंसता है:इटली के नेता ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा लगाया था, दावा- राहुल ने तालियां बजाईं

बंगाल में पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मारने वाले का एनकाउंटर:तीन दिन से फरार था; भाजपा सरकार बनने के बाद पांचवां एनकाउंटर

Leave a Comment