इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

CJI से वकील बोला-आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं:आप में ईमानदारी नहीं है; चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने वकील से इंतजार करने को कहा था

On: November 16, 2026 4:57 PM
Follow Us:

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत और एक वकील के बीच तीखी बहस हो गई। सुनवाई के दौरान वकील ने CJI से कहा कि आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं। आप में ईमानदारी नहीं है। वकील की बात सुनने के बाद CJI ने उनसे इंतजार करने को कहा। उन्होंने कहा- हम देखेंगे, आप थोड़ा इंतजार कीजिए। इस पर वकील ने कहा- वे इंतजार नहीं करेंगे। दरअसल, वकील अपने खिलाफ चल रहे अवमानना के एक मामले को लेकर नाराज थे। उन्होंने बेंच में मौजूद जस्टिस बागची और जस्टिस मोहना के प्रति सम्मान जताया। कोर्ट रूम लाइव: वकील- CJI सूर्यकांत इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं। आप ईमानदारी नहीं है। जस्टिस मोहना- आप इस तरह की कोई बात नहीं कह सकते। वकील- नहीं, मैं इमरजेंसी की वजह से आया हूं। सबसे पहले मैं माफी मांगना चाहता हूं। कृपया मेरा केस देख लीजिए। CJI सूर्यकांत- हम देखेंगे, आप थोड़ा इंतजार कीजिए। वकील- नहीं, मैं इंतजार नहीं करूंगा। आप उस कुर्सी पर बैठने के योग्य नहीं हैं। आपमें उस पद के लिए जरूरी ईमानदारी नहीं है। वकील को कोर्टरूम से बाहर निकाला गया वकील के हंगामे के बाद कोर्ट की सुनवाई का ऑडियो-वीडियो बंद कर दिया गया। कोर्ट में मौजूद वकीलों के मुताबिक, बाद में सुरक्षाकर्मी संबंधित वकील को कोर्टरूम से बाहर ले गए। कोर्ट में मौजूद अन्य वकीलों ने उनके इस व्यवहार पर CJI से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। जुलाई में भी CJI सूर्यकांत के साथ हुई थी बदसलूकी जुलाई में एक अन्य घटना में याचिकाकर्ता प्रबल प्रताप ने सुप्रीम कोर्ट में हंगामा किया था और CJI सूर्यकांत के खिलाफ अपशब्द कहे थे। उस समय सुनवाई कर रही बेंच में CJI सूर्यकांत शामिल नहीं थे। बेंच ने अवमानना की कार्रवाई शुरू करने से इनकार करते हुए कहा था कि याचिकाकर्ता परेशान लग रहा था और उसे कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने वाले याचिकाकर्ताओं की आवाज और वीडियो बंद करना शुरू कर दिया था। अक्टूबर 2025: CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश 6 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान 71 साल वकील राकेश किशोर ने तत्कालीन CJI बीआर गवई की तरफ जूता फेंका। बताया गया कि वकील भगवान विष्णु की मूर्ति से जुड़े एक मामले में CJI की टिप्पणी से नाराज थे। घटना के दौरान वकील ने धार्मिक नारे भी लगाए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत कोर्टरूम से बाहर कर दिया। CJI गवई ने इस घटना पर संयम दिखाया और सुनवाई जारी रखने को कहा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकील को प्रैक्टिस से निलंबित कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का एनकाउंटर:इनमें एक लश्कर कमांडर; 5 दिन पहले कुलगाम में जवानों पर 30 राउंड फायर किए थे

CAT 2026 में पहली बार फेस रिकग्निशन:29 नवंबर को एग्जाम, UPSC में पिछले साल से लागू, JEE में इस साल से शूरू

7 बार पलटी कार, 20-फीट ऊपर उछलकर गिरे युवक:दोनों की मौके पर ही मौत, एक घायल; गुजरात के मोरबी की घटना

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका:कहा- CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों से सवाल पूछने की परमिशन मिले; 48 सवाल तैयार किए

रिजिजू बोले- भारत के अपमान करने पर कौन हंसता है:इटली के नेता ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा लगाया था, दावा- राहुल ने तालियां बजाईं

बंगाल में पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मारने वाले का एनकाउंटर:तीन दिन से फरार था; भाजपा सरकार बनने के बाद पांचवां एनकाउंटर

Leave a Comment