इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

बरही में डोभा में डूबने से नवविवाहिता की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

On: July 17, 2025 7:37 AM
Follow Us:

बरही (हजारीबाग) |

बरही प्रखंड के पडरिमा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय नवविवाहिता सपना देवी की डोभा (छोटा तालाब) में डूबने से मौत हो गई। सपना देवी पडरिमा गांव निवासी पंकज शर्मा की पत्नी थीं। यह हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ, जब सपना देवी शौच के लिए घर से निकली थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोभा उनके घर से मात्र 300 फीट की दूरी पर स्थित है। उसी दौरान कुछ महिलाएं बकरी चरा कर लौट रही थीं, जिन्होंने सपना देवी को डूबते हुए देखा। महिलाओं ने तुरंत शोर मचाकर गांव में सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और सपना देवी को पानी से बाहर निकाला।

ग्रामीणों ने बिना देर किए उन्हें बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने सपना को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सपना देवी की शादी को अभी महज एक साल ही हुआ था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

डोभा बना जानलेवा, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि यह डोभा वन विभाग द्वारा बनाया गया है, लेकिन इसके चारों ओर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। लगातार गहराता यह डोभा अब जानलेवा बन चुका है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए डोभा के चारों तरफ मजबूत मेड़ या बाउंड्री बनाई जाए।

प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस डोभा की जांच कर तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


Tag: #बरहीहादसा #सपनादेवी #डोभामौत #वनविभाग #JharkhandNews #हजारीबाग #गांवकीदर्दनाकघटना #WomenSafety #RuralIndia

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सूरत में कर्मचारी ने ₹24 करोड़ का सामान फूंका…VIDEO:मालिकों ने वेतन का ₹10000 नहीं दिया तो ₹150 के पेट्रोल से मार्केट में आग लगाई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में ध्वनि प्रदूषण का मामला उठाया:बोला- हम किसी धर्म-त्योहार के नहीं, शोर के खिलाफ; राज्य सरकार से गाइडलाइन मांगी

ईरान के आसमान में फिर UFO दिखने का दावा:1976 में भी दिखा था; पीछा करने वाले फाइटर जेट के सिस्टम फेल हो गए थे

मिजोरम में UCC लागू करने की मांग:BJP विधायक बोले- एक पत्नी वाला सिस्टम मिजो महिलाओं के लिए फायदेमंद, गैर-आदिवासियों से शादी पर सुरक्षा मिलेगी

रिजवान को PCB ने मीडिया से बात करने से रोका:सट्टेबाजी-जुए की जांच पर सफाई देना चाहते थे; दो बार मांगी अनुमति, दोनों बार इनकार

जोगेश्वरी के विसर्जन कुंड में फैला करंट, युवक की मौत:लालबाग इलाके में भी गणेश पंडाल के पास करंट से बच्ची-महिला की मौत हुई थी

Leave a Comment