इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

जोगेश्वरी के विसर्जन कुंड में फैला करंट, युवक की मौत:लालबाग इलाके में भी गणेश पंडाल के पास करंट से बच्ची-महिला की मौत हुई थी

On: September 21, 2026 1:55 AM
Follow Us:

मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट में एक और व्यक्ति की करंट लगने की घटना सामने आई। यह घटना लिली व्हाइट बिल्डिंग के पास श्यामनगर तालाब में दोपहर 12:20 बजे हुई। जहां गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए 5 कृत्रिम कुंड बनाए गए थे। इनमें से 4 कुंड आधी रात के बाद बंद कर दिए गए थे। कॉन्ट्रैक्टर द्वारा नियुक्त कर्मचारी रोहित भीमू राठौड़ इस कुंड में उतरा। कुंड में फैले करंट के कारण उसकी मौत हो गई। BMC के मुताबिक इस कुंड को आधी रात के बाद बंद कर दिया गया था। उन्हें तुरंत स्थानीय ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लालबाग के राजा के पंडाल के पास करंट से 2 मौतें इससे पहले शनिवार 19 सितंबर की रात मुंबई के लालबाग इलाके के कालाचौकी में करंट लगने की घटना हुई। रिपोर्ट्स के मुतााबिक घटना से पहले वहां बहुत ज़्यादा भीड़ थी। इसके चलते धक्का-मुक्की हुई थी। घटना में 8 साल की बच्ची और एक महिला की मौत हो गई। दरअसल, रात 2.20 बजे दत्ताराम लाड मार्ग पर कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के महागणपति पंडाल के प्रवेश द्वार के पास शॉर्ट सर्किट हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि पंडाल के प्रवेश द्वार के पास पीने के पानी और कोल्ड ड्रिंक के एक अस्थायी स्टॉल पर बिजली का करंट पाया गया। इससे 4 लोग घायल भी हुए थे। मुंबई में 7वें दिन 1300 से ज्यादा मूर्तियों का विजर्सन BMC ने बताया कि रविवार को उत्सव के सातवें दिन शाम 6 बजे तक मुंबई में कुल 1,338 गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। विसर्जित की गई मूर्तियों में से 14 सार्वजनिक गणेश मंडलों (सामुदायिक समूहों) की थीं, 1,248 घरों की थीं और 76 देवी गौरी की थीं। देशभर में गणेश विजर्सन से जुड़ी तस्वीरें… ———————— ये खबर भी पढ़ें… हरदोई में गणेश-विसर्जन यात्रा में शिव तांडव करते कलाकार आग से झुलसा: मुंह से आग का गोला निकालने के दौरान चपेट में आया हरदोई के सांडी कस्बे में रविवार को गणेश महोत्सव के समापन और अनंत चतुर्दशी के मौके पर निकली विसर्जन यात्रा के दौरान हादसा हो गया। शिव तांडव का मंचन कर रहे एक कलाकार मुंह से आग का गोला निकालने का करतब दिखाते समय गंभीर रूप से झुलस गए। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विश्व हिंदू परिषद बोला-अंसारी हिंदू विरोधी सोच से बाहर आएं:पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा था- भारत को असली खतरा हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता से था

दलाई लामा की लंबी उम्र के लिए धर्मशाला में यज्ञ:हनुमान मंदिर में हवन हुआ; हिंदू, सिख, तिब्बती, थाई बौद्ध और ब्रह्माकुमारी प्रतिनिधि शामिल

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को एक विकेट से हराया:जोश इंग्लिस का शतक, एलिस ने 36 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी लिए

दिल्ली SIR-केजरीवाल समेत कई नेताओं को चुनाव आयोग का नोटिस:CM रेखा की उम्र में गड़बड़, केजरीवाल का नाम पुराने SIR से लिंक नहीं

एअर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद वापस दिल्ली लौटी:काठमांडू जा रही थी; सभी 150 यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से नेपाल भेजा गया

रिपोर्ट- इजराइली सेना में हथियार-सैनिक कम पड़े:3 साल की जंग में टैंक भी घिसे, बोइंग से 12 अपाचे हेलिकॉप्टर की डील भी अटकी

Leave a Comment