इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार दिखीं दीपिका पादुकोण:प्रोटेक्टिव मोड में दिखे रणवीर; दीपिका के पीछे हाथ रखकर भीड़ से बचाते नजर आए

On: April 28, 2026 5:19 PM
Follow Us:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार स्पॉट हुई हैं। दीपिका को पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका के ठीक पीछे चलते नजर आए। इस दौरान रणवीर काफी केयरिंग और प्रोटेक्टिव मोड में दिखे। उन्होंने कार से उतरने में दीपिका की मदद की और एयरपोर्ट के अंदर जाते समय भी दीपिका के पीछे हाथ रखकर उन्हें भीड़ से बचाते नजर आए। वहीं दीपिका इस दौरान काफी रिलैक्स और कंफर्टेबल कपड़ों में नजर आईं। दोनों ने पैपराजी से कोई बातचीत नहीं की और सीधे एयरपोर्ट के अंदर चले गए। बेटी दुआ ने दी थी खुशखबरी
बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल को एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की थी। इस पोस्ट में उनकी बड़ी बेटी ‘दुआ’ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए नजर आ रही थी। दीपिका ने इस पोस्ट के कैप्शन में दो ‘बुरी नजर’ (Evil Eye) वाले इमोजी लगाए थे। 2018 में इटली में हुई थी ग्रैंड वेडिंग
दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी साल 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों की डेटिंग के बाद इस कपल ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शाही अंदाज में शादी की थी। उनकी शादी कोंकणी और सिंधी, दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। 8 सितंबर 2024 को उन्होंने अपनी पहली बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चतरा में चार अफीम तस्कर गिरफ्तार:7 लाख की अफीम जब्त, कार बरामद; मादक पदार्थ पंजाब भेजने की थी तैयारी

पाकुर में बंद क्रशर प्लांट से तांबे का तार चोरी:पूरी वारदात प्लांट में लगे CCTV में कैद, मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

वॉट्सएप ने 9,400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन किए:कंबोडिया से चल रहा था भारत में डिजिटल अरेस्ट का जाल; ठगी रोकने के लिए आए 4 नए फीचर

टाइम 100 में एआई के 10 दिग्गज:टेक्नोलॉजी को इंसानी दिमाग सी ताकत दी; तय कर रहे आप क्या सोचेंगे और आपका ऑफिस कैसे चलेगा

कांतारा मिमिकरी विवाद:कर्नाटक हाईकोर्ट ने रणवीर सिंह का माफीनामा कबूल किया, 4 हफ्तों के अंदर चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगनी होगी

बस ने बाइक में मारी टक्कर, एयरफोर्स जवान की मौत:दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आए थे हजारीबाग, देमोटर के पास हुआ हादसा

Leave a Comment