इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

चतरा में चार अफीम तस्कर गिरफ्तार:7 लाख की अफीम जब्त, कार बरामद; मादक पदार्थ पंजाब भेजने की थी तैयारी

On: April 28, 2026 5:19 PM
Follow Us:

चतरा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाखों रुपए की अफीम और एक लग्जरी कार जब्त की गई है। एसपी अनिमेश नैथानी को चतरा से पंजाब तक अफीम तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सदर थाना क्षेत्र के टिकर-जितनी रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक काले रंग की कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 1 किलो 319 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग सात लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से ही चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तस्करों में चतरा के संतोष कुमार दांगी और रूपेश कुमार यादव शामिल हैं, जो स्थानीय स्तर पर अफीम की व्यवस्था करते थे। वहीं, पंजाब के जालंधर निवासी हरेन्द्र सिंह और शाहकोट निवासी दविन्द्रपाल सिंह इस खेप को पंजाब ले जाने आए थे। पुलिस ने इनके पास से आईफोन समेत चार मोबाइल फोन और पांच हजार रुपए नकद भी जब्त किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह लावालौंग थाना क्षेत्र से अफीम खरीदकर उसे पंजाब भेजने की फिराक में था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाकुर में बंद क्रशर प्लांट से तांबे का तार चोरी:पूरी वारदात प्लांट में लगे CCTV में कैद, मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार दिखीं दीपिका पादुकोण:प्रोटेक्टिव मोड में दिखे रणवीर; दीपिका के पीछे हाथ रखकर भीड़ से बचाते नजर आए

वॉट्सएप ने 9,400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन किए:कंबोडिया से चल रहा था भारत में डिजिटल अरेस्ट का जाल; ठगी रोकने के लिए आए 4 नए फीचर

टाइम 100 में एआई के 10 दिग्गज:टेक्नोलॉजी को इंसानी दिमाग सी ताकत दी; तय कर रहे आप क्या सोचेंगे और आपका ऑफिस कैसे चलेगा

कांतारा मिमिकरी विवाद:कर्नाटक हाईकोर्ट ने रणवीर सिंह का माफीनामा कबूल किया, 4 हफ्तों के अंदर चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगनी होगी

बस ने बाइक में मारी टक्कर, एयरफोर्स जवान की मौत:दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आए थे हजारीबाग, देमोटर के पास हुआ हादसा

Leave a Comment