पाकुर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कशीला गांव स्थित एक पत्थर क्रशर प्लांट में मंगलवार को चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर ने प्लांट से तांबे का तार चुरा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। क्रशर प्लांट के मालिक राम रतन सरकार ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। नगर थाना क्षेत्र के मदपाड़ा निवासी राम रतन सरकार ने अपनी शिकायत में बताया कि कशीला गांव में उनका क्रशर प्लांट पिछले लगभग दो वर्षों से बंद पड़ा था। मंगलवार को उन्हें जानकारी मिली कि उनके क्रशर प्लांट में चोरी हुई है। फुटेज में चोर को क्रशर के चारों ओर घूमते हुए भी देखा गया उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उनके बोल्डर मशीन के स्टार्टर से तांबे का तार चुराकर ले भागा। चोरी की यह पूरी वारदात प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में चोर को क्रशर के चारों ओर घूमते हुए भी देखा गया है। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और अज्ञात चोर की पहचान करने में जुट गई है। मालिक के अनुसार, चोरी हुए तांबे के तार की अनुमानित कीमत 15 से 20 हजार रुपए है।
पाकुर में बंद क्रशर प्लांट से तांबे का तार चोरी:पूरी वारदात प्लांट में लगे CCTV में कैद, मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
By InstaKhabar
On: April 28, 2026 5:19 PM






