इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

कुनिका सदानंद ने दरगाह वाले वीडियो पर रिएक्ट किया:भागवत कथा में जाने का वीडियो शेयर कर कहा- मजार, मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे सभी जगह जाती हूं

On: May 1, 2026 5:23 PM
Follow Us:

टीवी शो बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने हाल ही में वायरल हुए उनके दरगाह पर चादर चढ़ाने वाले वीडियो पर रिएक्शन दिया। दरअसल, कुनिका की एक पोस्ट में एक यूजर ने X पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मजार जाने वालों को मंदिर जाने वालों से दिक्कत होगी। तुम बस एक गुलाम हो, हम तुम्हारा दर्द समझ सकते हैं। दूसरा दर्द ये है कि कुमार सानू बीजेपी में शामिल हो गए।
जवाब में कुनिका ने वीडियो शेयर किया इसके जवाब में कुनिका सदानंद ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह भागवत कथा में शामिल होतीं और लोगों को खाना परोसती नजर आईं। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘मैं मजार भी जाती हूं, मंदिर भी जाती हूं, चर्च और गुरुद्वारे भी जाती हूं और हां, भागवत कथा भी सुनती हूं।’
इससे पहले कुनिका सदानंद ने पीएम मोदी के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा था, ‘यह बहुत ही बेकार बात है। मुझे शर्म आती है कि मेरे प्रधानमंत्री इन सब फालतू चीजों में व्यस्त हैं। मणिपुर के आसपास फुटबॉल खेलने का समय है, लेकिन मणिपुर जाने का समय नहीं है।’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘आप क्यों डर रहे हैं, प्रधानमंत्री जी? अब आपके पास अपना मुख्यमंत्री है, वो आपकी सुरक्षा कर सकता है। ओह, मैं भूल गई… अगर आप जाएंगे तो आपसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछे जाएंगे, जिनका शायद आपके पास जवाब नहीं होगा। शर्म की बात है सर… क्या यही बदलाव का वादा आपने 12 साल पहले किया था?’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोड्डा में महिला से दिनदहाड़े चेन छिन्नतई:बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, बाराहाट बाजार जाते वक्त हुई घटना

आदित्यपुर में नवनिर्मित कंपनी में गिरे दो मजदूर, मौत:20 फीट की ऊंचाई पर निर्माण कार्य कर रहे थे, संतुलन बिगड़ने से दोनों गिरे नीचे

सऊदी अरब ई-स्पोर्ट्स की दुनिया में कदम जमा रहा:वजह- तेल ​पर निर्भरता कम करना; जुलाई में होगा वर्ल्ड कप, 2000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

पलामू में बोलेरो-बाइक की टक्कर, एक की मौत:फोरलेन पर हुआ हादसा, घायल का अस्पताल में इलाज जारी

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होगा:श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय

‘यूपी पुलिस आप न्याय करना, मैं जान देने जा रहा…’:कानपुर में वॉयस रिकॉर्डिंग भेजकर भाजपा नेता ने जान दी, पत्नी से विवाद था

Leave a Comment