इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गोड्डा में महिला से दिनदहाड़े चेन छिन्नतई:बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, बाराहाट बाजार जाते वक्त हुई घटना

On: May 2, 2026 5:29 PM
Follow Us:

गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से चेन छीनतई की घटना सामने आई है। यह वारदात पत्तिचक-पिरोजपुर मार्ग पर शिव मंदिर के पास हुई, जहां दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर, एसआई सत्यदीप, सुधीर टोप्पो और सहदेव प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। पीड़ित रुचि कुमारी ने बताया कि वह अपनी मां के साथ शंकरपुर स्थित मायके से बाराहाट बाजार जा रही थीं, तभी रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने अचानक उनके गले से चेन छीन ली। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच और छापेमारी की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके। हाल ही में, 17 अप्रैल को इसी थाना क्षेत्र में रंगदारी, हत्याकांड और छिनतई के मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस नई घटना ने पुलिस के लिए एक बार फिर चुनौती खड़ी कर दी है। मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने पुष्टि की कि एक महिला से चेन छिनतई हुई है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आदित्यपुर में नवनिर्मित कंपनी में गिरे दो मजदूर, मौत:20 फीट की ऊंचाई पर निर्माण कार्य कर रहे थे, संतुलन बिगड़ने से दोनों गिरे नीचे

सऊदी अरब ई-स्पोर्ट्स की दुनिया में कदम जमा रहा:वजह- तेल ​पर निर्भरता कम करना; जुलाई में होगा वर्ल्ड कप, 2000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

पलामू में बोलेरो-बाइक की टक्कर, एक की मौत:फोरलेन पर हुआ हादसा, घायल का अस्पताल में इलाज जारी

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होगा:श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय

कुनिका सदानंद ने दरगाह वाले वीडियो पर रिएक्ट किया:भागवत कथा में जाने का वीडियो शेयर कर कहा- मजार, मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे सभी जगह जाती हूं

‘यूपी पुलिस आप न्याय करना, मैं जान देने जा रहा…’:कानपुर में वॉयस रिकॉर्डिंग भेजकर भाजपा नेता ने जान दी, पत्नी से विवाद था

Leave a Comment