इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

आइटेल A100C स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत ₹7,999:मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ 90Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स

On: May 8, 2026 6:01 PM
Follow Us:

टेक कंपनी आइटेल ने अपना नया स्टाइलिश स्मार्टफोन A100C न्यू लॉन्च किया है। कंपनी ने फोन को खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया है, जो कम बजट में मजबूती और बेहतर फीचर्स चाहते हैं। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती है। इसे मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन (MIL-STD-810H) मिला हुआ है, जो इसे गिरने या झटकों से खराब होने से बचाता है। CMR ड्यूरेबिलिटी इंडेक्स रिपोर्ट 2026 के अनुसार, आइटेल 10 हजार रुपए से कम के सेगमेंट में देश का सबसे भरोसेमंद और टिकाऊ ब्रांड बनकर उभरा है। आइटेल A100C न्यू स्मार्टफोन की भारत में कीमत 7,999 रुपए रखी गई है। कंपनी ने इसे सिल्क ग्रीन, टाइटेनियम गोल्ड और प्योर ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शन के साथ उतारा है। मेमोरी और परफॉर्मेंस: 64GB स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर स्मार्टफोन 2GB रैम के साथ आता है, जिसे वर्चुअल रैम की मदद से 4GB और बढ़ाकर कुल 6GB तक किया जा सकता है। इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्पीड को बेहतर बनाने के लिए इसमें यूनिसोक T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह एंड्रॉइड 15 गो एडिशन पर चलता है, जो कम रैम वाले फोन में भी स्मूथ गेमिंग और वीडियो कॉलिंग का अनुभव देता है। डिस्प्ले और ऑडियो: 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ DTS साउंड बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए फोन में 6.6-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन चलाने में काफी स्मूथ है। ऑडियो के लिए इसमें DTS पावर्ड साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है, जो मूवी देखने या गाने सुनने के दौरान शानदार आवाज देती है। बैटरी और सिक्योरिटी: दिनभर चलेगी 5000mAh की बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए आइटेल ने इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जिसे चार्ज करने के लिए 10W का चार्जर साथ मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक के साथ साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो इसे इस्तेमाल करने में आसान और सुरक्षित बनाता है। डायनामिक बार और कैमरा फीचर्स फोन में एक खास ‘डायनामिक बार’ फीचर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर बिना किसी रुकावट के बैटरी स्टेटस, कॉल और नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग वाला 8MP का रियर कैमरा है, जो बेहतरीन और जीवंत तस्वीरें क्लिक करने में सक्षम है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पलामू में दीवार गिरने से दो की मौत:जर्जर मकान की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, मृतकों में मकान मालिक का बेटा और मजदूर शामिल

DMK सांसद लोकसभा में कांग्रेस के साथ नहीं बैठेंगे:स्पीकर को लेटर लिखा, TVK को समर्थन देने से नाराज; अखिलेश का तंज- हम मुश्किलों में साथ नहीं छोड़ते

रायपुर की पिच पर बेंगलुरु को मिल सकता है फायदा:उमेश यादव ने कहा- गेंदबाजी में संघर्ष कर रही मुंबई,10 मई को होगा मुकाबला

CJI बोले मुझे डांटकर चैम्बर से बाहर निकाल दिया था:फिर उन्हीं जज की सलाह पर छोड़ा न्यायिक सेवा इंटरव्यू; मुस्कुराकर पूछा, क्या मेरा फैसला सही था

गुमला में दो बाइक की टक्कर, तीन घायल:दो गंभीर रूप से जख्मी, रिम्स रेफर किए गए; किसी ने नहीं पहना था हेलमेट

म्यांमार सीमा से आए उग्रवादियों ने मणिपुर में घर जलाए:सुबह 4 बजे हमला, लोग जान बचाकर जंगलों में भागे, महिला समेत दो लापता

Leave a Comment