इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गुमला में दो बाइक की टक्कर, तीन घायल:दो गंभीर रूप से जख्मी, रिम्स रेफर किए गए; किसी ने नहीं पहना था हेलमेट

On: May 7, 2026 5:59 PM
Follow Us:

गुमला जिले के घाघरा-गुमला मुख्य मार्ग पर मसूरिया मोड़ के पास गुरुवार को दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को एंबुलेंस 108 द्वारा सदर अस्पताल गुमला भेजा गया, जहां गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना तेज रफ्तार और तीखे मोड़ के कारण हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे और दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस 108 को फोन कर बुलाया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बजाय सीधे सदर अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को रिम्स रेफर किया गया। घायलों की पहचान गोया गांव निवासी रिपु उरांव (16), आफताब खान (18) और मंटू उरांव (22) के रूप में हुई है। इनमें से रिपु और आफताब की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रिम्स भेजा गया है। तीनों बाइक सवारों को सिर, हाथ सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उनके सिर में चोटें लगीं। घटना की सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर थाने ले आई है और मामले की छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि जिला परिवहन विभाग और सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से लगातार वाहन जांच और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद गुमला में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और दुर्घटनाओं में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, जिसमें ज्यादातर युवा वर्ग या किशोर शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

म्यांमार सीमा से आए उग्रवादियों ने मणिपुर में घर जलाए:सुबह 4 बजे हमला, लोग जान बचाकर जंगलों में भागे, महिला समेत दो लापता

पलामू में युवक के प्राइवेट पार्ट से निकली कोल्डड्रिंक बोतल:पेट दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने 30 मिनट में निकाला बोतल

एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर आंधी में फंसा:शादी समारोह में जा रहे थे, पायलट रास्ते से लौटा; जुहू हेलीपैड पर सेफ लैंडिंग

चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा:भ्रष्टाचार मामले में वेई फेंघे और ली शांगफू दोषी करार, पूरी प्रॉपर्टी भी जब्त

द ओडिसी’ का ट्रेलर जारी:ट्रोजन युद्ध के बाद ओडीसियस की घर लौटने की जर्नी पर है कहानी

लातेहार में स्कूल का छज्जा गिरा, 6 छात्र घायल:बरवाडीह प्रखंड में मिड डे मील के दौरान हुआ हादसा, दो छात्राओं को आई गंभीर चोटें

Leave a Comment