इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

कर्नाटक में दो हाथियों की लड़ाई में महिला की मौत-VIDEO:हाथियों को नहाते देख रही थी, उनके नीचे दबी; बच्चे सहित दो लोग बाल-बाल बचे

On: May 18, 2026 6:28 PM
Follow Us:

कर्नाटक के कोडागु (कूर्ग) जिले के डुबारे एलीफेंट कैंप में सोमवार को दो हाथियों की लड़ाई के दौरान एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। एक हाथी धक्का लगने से बैलेंस खो बैठा और महिला के ऊपर गिर गया। इससे महिला की दबकर मौत हो गई। वहीं एक पुरुष और उसकी गोद में एक बच्चा बाल-बाल बच गए। अधिकारियों के मुताबिक, तमिलनाडु निवासी तुलसी (33) अन्य पर्यटकों के साथ नदी किनारे खड़ी होकर हाथियों को नहलाते हुए देख रही थीं। नदी में 6 से 7 हाथी थे। उनके साथ महावत भी थे। तभी कंजन और मार्तंडा नाम के दो हाथी हिंसक होकर बेकाबू हो गए। दोनों एकदूसरे पर हमला करने लगे। इस दौरान चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागते दिखे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 6 विजुअल्स के जरिए पूरी घटना देखिए… डुबारे एलीफेंट कैंप में गर्मियों के दौरान जुटते हैं पर्यटक डुबारे एलीफेंट कैंप कोडागु जिले में कावेरी नदी के तट पर एक प्रमुख इको-टूरिज्म और हाथी ट्रेनिंग सेंटर है। इसके मैनेजमेंट की जिम्मेदारी कर्नाटक वन विभाग और जंगल लॉजेस एंड रिसॉर्ट्स के पास है। गर्मियों के दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक जुटते हैं और महावतों से उनके व्यवहार और ट्रेनिंग के बारे में सीखते हैं। वे महावत के साथ हाथियों को नदी में नहलाने में भी मदद करते हैं। उन्हें केले और गन्ने भी खिलाते हैं। कैंप के आसपास के जंगलों में लोग ट्रैकिंग करने भी जाते हैं। कावेरी नदी में राफ्टिंग की सुविधा भी है। ——————————– ये खबरें भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला- वनतारा में कानून का उल्लंघन नहीं हुआ:सही प्रक्रिया से लाए जानवर, सवाल उठाने से अवैध नहीं हो जाते सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जामनगर स्थित वनतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में जानवरों की खरीद-बिक्री नियमों के दायरे में हुई है। इस सेंटर को अंबानी परिवार का रिलायंस फाउंडेशन चलाता है। कोर्ट ने कहा कि विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वनप्लस 15R स्मार्टफोन ₹7000 महंगा हुआ:स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 32 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर, शुरुआती कीमत ₹54,999

गिरिडीह में हाथी ने युवक को कुचलकर मारा:सरिया में दो दिन में दूसरी मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

तेजा सज्जा की ‘हनु-मैन’ अब 3D में:25 जून को सिनेमाघरों में होगी रिलीज; अगले भाग में ऋषभ शेट्टी की एंट्री से बढ़ा फैंस का रोमांच

बंगाल में इमाम-मुअज्जिन और पुजारियों का भत्ता बंद:महिलाओं को 1 जून से ₹3000 मिलेंगे; TMC सरकार में हुए भ्रष्टाचार-महिला उत्पीड़न की जांच होगी

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:किन्नरों ने क्लब के बाहर युवती को पीटा; SDM पहली पोस्टिंग में घोटाले में फंसी; कारोबारी ने VIDEO बनाकर सुसाइड किया

रामगढ़ के दामोदर नदी में डूबे तीन किशोर:एक की मौत, एक सुरक्षित निकला, तीसरे की तलाश जारी, नहाने के दौरान हादसा

Leave a Comment