इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

वनप्लस 15R स्मार्टफोन ₹7000 महंगा हुआ:स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 32 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर, शुरुआती कीमत ₹54,999

On: May 18, 2026 6:28 PM
Follow Us:

टेक कंपनी वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप फोन वनप्लस 15R की कीमत 7 हजार रुपए बढ़ा दी है। वनप्लस ने फोन को दिसंबर-2025 में 47,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। अब इसकी कीमत 54,999 रुपए हो गई है। वनप्लस 15R दो वैरिएंट में स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर, 7400mAh बैटरी और 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। वनप्लस 15R: वैरिएंट वाइस प्राइस वनप्लस 15R: स्पेसिफिकेशंस परफॉर्मेंस: वनप्लस 15R में परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल चिपसेट 3 नैनोमीटर प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 3.8 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ये पावरफुल और लैगफ्री प्रोसेसिंग देता है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 830 GPU दिया गया है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को हीट होने से बचाने के लिए इसमें 360 डिग्री क्रेयो वेलोसिटी कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है। फोन एंड्रॉएड 15 पर बेस्ड ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें LPDDR5X रैम दी गई है, जो स्मूथ मल्टीटास्किंग करने में मदद करती है। मोबाइल में UFS 4.1 स्टोरेज लगी है, जिससे फास्ट डाटा ट्रांसफर होता है। इसके अलावा फोन में NFC, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। बैटरी: पावरबैकअप के लिए वनप्ल्स 15R में 7400mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 80W सुपरवूक चार्जिंग तकनीक मिलेगी। इससे पहले वनप्लस का कोई भी फोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ नहीं आया है। हाल ही में लॉन्च हुआ वनप्लस 15 स्मार्टफोन 7300mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था। वनप्लस 15R की बैटरी को सिलीकॉन नेनोस्टेक टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि 4 साल बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% से कम नहीं जाएगी। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15R डिटेलमैक्स इंजन वाला डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX906 मेन रियर सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में अल्ट्रा क्लीयर मोड, क्लीयर बर्स्ट और क्लियर नाइट इंजन जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। डिस्प्ले: वनप्लस 15R में 2800×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई। यह एमोलेड पैनल पर बनी डिस्प्ले 165Hz तक के हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके साथ 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 450PPI ऑटो डिमिंग मिलेगी। कंपनी ने बताया कि मोबाइल TUV राइनलैंड इंटेलीजेंट आई केयर 5.0 सर्टिफाइड है, जो अंधेरे में फोन चलाने पर भी आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करेगा। स्क्रीन में इन-डिस्प्ले ​अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कर्नाटक में दो हाथियों की लड़ाई में महिला की मौत-VIDEO:हाथियों को नहाते देख रही थी, उनके नीचे दबी; बच्चे सहित दो लोग बाल-बाल बचे

गिरिडीह में हाथी ने युवक को कुचलकर मारा:सरिया में दो दिन में दूसरी मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

तेजा सज्जा की ‘हनु-मैन’ अब 3D में:25 जून को सिनेमाघरों में होगी रिलीज; अगले भाग में ऋषभ शेट्टी की एंट्री से बढ़ा फैंस का रोमांच

बंगाल में इमाम-मुअज्जिन और पुजारियों का भत्ता बंद:महिलाओं को 1 जून से ₹3000 मिलेंगे; TMC सरकार में हुए भ्रष्टाचार-महिला उत्पीड़न की जांच होगी

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:किन्नरों ने क्लब के बाहर युवती को पीटा; SDM पहली पोस्टिंग में घोटाले में फंसी; कारोबारी ने VIDEO बनाकर सुसाइड किया

रामगढ़ के दामोदर नदी में डूबे तीन किशोर:एक की मौत, एक सुरक्षित निकला, तीसरे की तलाश जारी, नहाने के दौरान हादसा

Leave a Comment