इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

जेजेएमपी का 5 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर गिरफ्तार:लातेहार पुलिस ने एरिया कमांडर सुकुलदेव उरांव को भी पकड़ा

On: May 23, 2026 6:48 PM
Follow Us:

लातेहार पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के 5 लाख रुपए के इनामी सब जोनल कमांडर शिव नारायण सिंह उर्फ शिवा को गिरफ्तार किया है। उसके साथ संगठन के एरिया कमांडर सुकुलदेव उरांव को भी पकड़ा गया है। यह जानकारी एसपी कुमार गौरव ने शनिवार को दी। एसपी ने बताया कि 22 मई की रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवा धनकारा मोड़ के पास मौजूद है। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनकारा मोड़ के पास से शिव नारायण सिंह उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर लिया। शिवा मूल रूप से लातेहार के जेर गोदना का निवासी है। शिवा से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने संगठन के एरिया कमांडर सुकुलदेव उरांव को उसके घर सेमरियाटांड़, लातेहार से गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि शिवा के खिलाफ लातेहार, चतरा और रांची जिलों में कुल 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, सुकुलदेव उरांव के खिलाफ भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि इन दोनों उग्रवादियों की गिरफ्तारी से जेजेएमपी संगठन काफी कमजोर हुआ है और अब इसमें गिने-चुने सदस्य ही बचे हैं। पुलिस ने संगठन के शेष सदस्यों से आत्मसमर्पण करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वे आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टेस्ट मैच के बीच लाल की जगह गुलाबी गेंद:ICC की कोशिश- खराब रोशनी के कारण मैच न रुके, दोनों कप्तानों की सहमित जरूरी

दिल्ली जिमखाना क्लब 5 जून तक खाली करने का ऑर्डर:केंद्र ने 27.3 एकड़ जमीन वापस मांगी; 112 साल पुराना क्लब हाई-सोसायटी स्टेटस का प्रतीक

कोलकाता में ममता की डिजाइन की गई मूर्ति तोड़ी:शुभेंदु ने शपथ के बाद कहा था- मूर्ति को गिरा देंगे; लोग इसे बेतुका-भद्दा कहते थे

स्टूडेंट बोले-CBSE OSM में टीचर्स ने धुंधली कॉपी जांची:CBSE वेबसाइट क्रैश; री-इवैल्यूएशन फीस 100 की जगह 8000 मांग रहे

पाकुड़ में टेंपो पलटा, 3 यात्री गंभीर रूप से घायल:बाइक सवार को बचाने में लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क पर हुआ हादसा, चालक फरार

सुप्रीम कोर्ट बोला- माता-पिता IAS, तो बच्चों को आरक्षण क्यों:क्रीमी लेयर के बच्चे रिजर्वेशन लेते रहे तो इससे कभी नहीं निकल पाएंगे

Leave a Comment