इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

टेस्ट मैच के बीच लाल की जगह गुलाबी गेंद:ICC की कोशिश- खराब रोशनी के कारण मैच न रुके, दोनों कप्तानों की सहमित जरूरी

On: May 23, 2026 6:48 PM
Follow Us:

ICC क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बड़े बदलावों की तैयारी कर रही है। सबसे अहम प्रस्ताव लाल बॉल से शुरू हुए किसी टेस्ट मैच के बीच गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करना है। गेंद उन स्थितियों में बदली जाएगी जब खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया हो। लाल गेंद फ्लड लाइट्स में ठीक से नहीं दिखती है। जितनी देर खराब रोशनी हो उतनी देर लाल की जगह गुलाबी गेंद से खेल हो। हालांकि, इसके लिए मैच खेल रही दोनों टीमों के कप्तानों को सहमति देनी होगी। यह प्रस्ताव सिर्ड दिन में होने वाले टेस्ट मैचों के लिए है। साथ ही ये नियम उन्हीं ग्राउंड पर लागू हो सकते हैं जहां पहले से फ्लड लाइट्स लगे हों। डे-नाइट टेस्ट मैच पूरी तरह से गुलाबी गेंद से ही होते हैं। क्रिकबज के मुताबिक बदलावों से जुड़े प्रस्ताव गुरुवार को ICC चीफ एग्जीक्यूटिव कमिटी (CEC) की वर्चुअल बैठक में रखे गए। ICC क्रिकेट कमिटी के प्रमुख सौरव गांगुली भी बैठक में शामिल रहे। इन प्रस्तावों पर 30 मई को अहमदाबाद में होने वाली ICC बोर्ड बैठक में चर्चा होगी और मंजूरी मिलने पर नए नियम 1 अक्टूबर से लागू किए जा सकते हैं।
वनडे में कोच को मिलेगी ज्यादा आजादी वनडे में हर पारी में दो ड्रिंक्स ब्रेक होते हैं। अभी ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान सिर्फ सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ही मैदान पर जा सकते हैं। इसमें भी ड्रिंक्स ले जाने वाले खिलाड़ियों का क्रिकेट ड्रेस में होना अनिवार्य है। प्रस्ताव के मुताबिक हेड कोच को भी खिलाड़ियों से बात करने के लिए मैदान पर आने की परमिशन मिलेगी। टी-20 इंटरनेशनल में कोच को पहले से इसकी इजाजत दी जा चुकी है। टी-20 में ब्रेक 20 से घटाकर 15 मिनट करने पर विचार टी-20 इंटरनेशनल मैच में दोनों पारी के बीच का ब्रेक 20 मिनट से घटाकर 15 मिनट करने का प्रस्ताव है। इससे मैच जल्दी खत्म होंगे और ब्रॉडकास्ट शेड्यूल भी आसान होगा। अवैध गेंदबाजी एक्शन पर हॉकआई की नजर ICC ऑन-फील्ड अंपायरों को हॉकआई तकनीक उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है। इससे मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर नजर रखी जा सकेगी। ————————————————————- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… विमेंस टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप खेलने इंग्लैंड रवाना:तिलक लगाकर विदाई दी गई; पिछले साल वनडे वर्ल्डकप जीता था भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से इंग्लैंड रवाना हो गई। फैंस ने ढोल-नगाड़ों के बीच प्लेयर्स को तिलक लगाकर खिलाड़ियों को विदाई दी। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेजेएमपी का 5 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर गिरफ्तार:लातेहार पुलिस ने एरिया कमांडर सुकुलदेव उरांव को भी पकड़ा

दिल्ली जिमखाना क्लब 5 जून तक खाली करने का ऑर्डर:केंद्र ने 27.3 एकड़ जमीन वापस मांगी; 112 साल पुराना क्लब हाई-सोसायटी स्टेटस का प्रतीक

कोलकाता में ममता की डिजाइन की गई मूर्ति तोड़ी:शुभेंदु ने शपथ के बाद कहा था- मूर्ति को गिरा देंगे; लोग इसे बेतुका-भद्दा कहते थे

स्टूडेंट बोले-CBSE OSM में टीचर्स ने धुंधली कॉपी जांची:CBSE वेबसाइट क्रैश; री-इवैल्यूएशन फीस 100 की जगह 8000 मांग रहे

पाकुड़ में टेंपो पलटा, 3 यात्री गंभीर रूप से घायल:बाइक सवार को बचाने में लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क पर हुआ हादसा, चालक फरार

सुप्रीम कोर्ट बोला- माता-पिता IAS, तो बच्चों को आरक्षण क्यों:क्रीमी लेयर के बच्चे रिजर्वेशन लेते रहे तो इससे कभी नहीं निकल पाएंगे

Leave a Comment