इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

कांस में ऐश्वर्या की बॉडी शेमिंग पर बोलीं माधुरी दीक्षित:वजन बढ़ने से कामयाबी कम नहीं होती; 20 साल से देश का नाम रोशन कर रहीं

On: May 31, 2026 7:12 PM
Follow Us:

कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग पर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने आपत्ति जताई है। न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में माधुरी ने कहा कि ऐश्वर्या एक ग्लोबल स्टार हैं और उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड के रूप में देश का नाम रोशन किया है। किसी भी महिला की कामयाबी को उसके वजन, ड्रेस साइज या उम्र से नहीं आंका जा सकता। इस मौके पर माधुरी के साथ मौजूद एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने भी ऐश्वर्या राय और अनन्या पांडे का सपोर्ट किया है। ट्रोलिंग से युवाओं में जाता है गलत मैसेज माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने सुपरहिट फिल्म ‘देवदास’ में साथ काम किया था। माधुरी ने महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के बजाय सिर्फ बाहरी लुक के आधार पर जज करने की संस्कृति की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘जब आप इस तरह के कमेंट करते हैं, तो आज के युवाओं को क्या मैसेज दे रहे हैं? यही कि आपकी वैल्यू इस बात पर है कि आप कैसे दिखते हैं, न कि आपकी अचीवमेंट्स पर। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से गलत मैसेज है।’ माधुरी ने कहा कि ऐश्वर्या अंदर से भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी बाहर से दिखती हैं। तृप्ति डिमरी बोलीं- घर बैठकर कमेंट करना आसान माधुरी की आने वाली फिल्म ‘मां बहन’ की को-स्टार तृप्ति डिमरी ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने ऐश्वर्या के साथ-साथ अनन्या पांडे का भी बचाव किया। अनन्या को हाल ही में उनकी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के एक डांस सीन के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। तृप्ति ने कहा, ‘घर पर आराम से बैठकर लोगों पर कमेंट करना बहुत आसान है। लेकिन उनकी जगह पर होना अलग बात है। चाहे अनन्या हो या ऐश्वर्या मैम, दोनों ने अपनी जिंदगी में कड़ी मेहनत की है और वे अचीवर्स हैं।’ डिजिटल मीडिया में तीन सेकंड में बदल जाती है राय फिल्म इंडस्ट्री में बदलते रिव्यूज के कल्चर पर माधुरी ने कहा कि पहले फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती थीं और शाम तक उनके रिव्यू आते थे। लेकिन अब डिजिटल मीडिया को हर छोटी चीज के लिए कंटेंट चाहिए, इसलिए फिल्म शुरू होते ही कमेंट्स आने लगते हैं। माधुरी के मुताबिक, आज लोग मोबाइल स्क्रीन पर सिर्फ तीन सेकंड स्क्रॉल करके यह तय कर लेते हैं कि उन्हें कोई चीज देखनी है या नहीं। इस बदलते दौर में कलाकारों को इसे स्वीकार करके आगे बढ़ना होगा। 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ‘मां बहन’ माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘मां बहन’ में एक साथ नजर आने वाली हैं। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसमें इन दोनों के अलावा धारणा दुर्गा और रवि किशन भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म 4 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों एक्ट्रेसेस ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कलाकारों के मानसिक दबाव पर खुलकर बात की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:छात्रा ने VIDEO बना सुसाइड किया; बारिश से छत गिरी, सगे भाई दबे; BJP मंत्री ने सिर झुका माफी मांगी

पलामू में यूपी के शिक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:खिड़की के ग्रिल से लटका मिला शव, फोन नहीं उठाने पर खुला मामला

48 घंटे में पाकुड़ पुलिस ने सुलझाई हत्या का मामला:दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल पत्थर बरामद

गिरिडीह में प्रतिबंधित पशु का कटा सिर मिला:ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस ने 48 घंटे में कार्रवाई का दिया आश्वासन, बढ़ाई निगरानी

पाकुड़ पुलिस ने 6 चोरों को किया गिरफ्तार:नगर थाना क्षेत्र में चोरी की 7 घटनाओं का खुलासा

सीएम रेखा गुप्ता ने की जल आपूर्ति पर समीक्षा बैठक:हरियाणा से अतिरिक्त जल आपूर्ति, 980 टैंकर- 6,000 से ज्यादा दैनिक ट्रिप के माध्यम से लोगों को राहत

Leave a Comment