इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पलामू में यूपी के शिक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:खिड़की के ग्रिल से लटका मिला शव, फोन नहीं उठाने पर खुला मामला

On: May 31, 2026 7:13 PM
Follow Us:

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह पांकी स्थित सिलदिलिया स्कूल में फिजिकल टीचर के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी सत्यप्रकाश पांकी थाना रोड स्थित एक किराए के मकान में अकेले रहते थे। उनका परिवार जौनपुर में ही रहता है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब उनकी पत्नी ने कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। चिंता बढ़ने पर उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रिंसिपल जब शिक्षक के घर पहुंचे तो देखा कि सत्यप्रकाश का शव खिड़की के ग्रिल से फंदे के सहारे लटका हुआ है। उस समय तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जांच के लिए शव को कब्जे में लिया घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रशांत कुमार और थाना प्रभारी दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया और पूरे घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है और उनके पांकी पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस फिलहाल इस मामले में आत्महत्या या किसी अन्य कारण से मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतक के कॉल डिटेल्स सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। शिक्षक की इस तरह हुई मौत ने इलाके के लोगों को भी स्तब्ध कर दिया है। स्कूल से जुड़े लोग भी घटना को लेकर शोक में हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:छात्रा ने VIDEO बना सुसाइड किया; बारिश से छत गिरी, सगे भाई दबे; BJP मंत्री ने सिर झुका माफी मांगी

48 घंटे में पाकुड़ पुलिस ने सुलझाई हत्या का मामला:दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल पत्थर बरामद

गिरिडीह में प्रतिबंधित पशु का कटा सिर मिला:ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस ने 48 घंटे में कार्रवाई का दिया आश्वासन, बढ़ाई निगरानी

कांस में ऐश्वर्या की बॉडी शेमिंग पर बोलीं माधुरी दीक्षित:वजन बढ़ने से कामयाबी कम नहीं होती; 20 साल से देश का नाम रोशन कर रहीं

पाकुड़ पुलिस ने 6 चोरों को किया गिरफ्तार:नगर थाना क्षेत्र में चोरी की 7 घटनाओं का खुलासा

सीएम रेखा गुप्ता ने की जल आपूर्ति पर समीक्षा बैठक:हरियाणा से अतिरिक्त जल आपूर्ति, 980 टैंकर- 6,000 से ज्यादा दैनिक ट्रिप के माध्यम से लोगों को राहत

Leave a Comment