इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

सांप काटने से युवक की मौत, सोते वक्त हुआ हादसा:धनबाद अस्पताल में हंगामा, परिजन बिना पोस्टमॉर्टम शव ले जाने पर अड़े

On: June 5, 2026 7:28 PM
Follow Us:

गिरिडीह जिले के दुअरपहरी गांव निवासी 20 वर्षीय राजा कुमार की सांप काटने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना उसे ले जाने की मांग को लेकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, राजा कुमार बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा था, तभी उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उसे पहले गिरिडीह सदर अस्पताल ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया। एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी रही। चिकित्सकों ने उसे आगे के उपचार के लिए रिम्स रेफर किया, लेकिन दोपहर में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन शव को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए। उनका कहना था कि वे झाड़-फूंक के जरिए उसका इलाज कराना चाहते हैं। अस्पताल सुरक्षाकर्मियों ने कानूनी प्रक्रिया का हवाला देते हुए शव ले जाने से रोक दिया, जिसके बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। घटना की सूचना मिलने पर सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने परिजनों से लिखित आवेदन लिया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के साथ ले जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद स्थिति शांत हुई और परिजन शव लेकर अपने गांव रवाना हो गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मणिपुर में हथियारबंद बदमाशों का हमला, तीन लोगों की हत्या:सात घर भी जलाए, गोलीबारी शुरू होते ही जंगल में भागे लोग

झारखंड राज्यसभा चुनाव, झामुमो ने की बैठक:दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर चर्चा, सीएम करेंगे औपचारिक एलान

काला-हिरण फिल्म के सपोर्ट में आईं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड:प्रोड्यूसर को कहा- फिल्म बनाने का पूरा हक है, सिर्फ दोषी लोग ही धमकी देते हैं

कोडरमा के पेट्रो जलप्रपात में डूबने से युवक की मौत:नहाने के दौरान हुआ हादसा; बिहारशरीफ से आया था युवक, एक अन्य की हालत गंभीर

राज्यसभा चुनाव- भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की:एमपी से तरुण चुग, राजस्थान से सतीश पूनिया प्रत्याशी; 26 सीटों पर 18 जून को चुनाव

बोकारो में शराब दुकान में सेंधमारी, 4 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा, 3.5 लाख की शराब बरामद

Leave a Comment