इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

झारखंड राज्यसभा चुनाव, झामुमो ने की बैठक:दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर चर्चा, सीएम करेंगे औपचारिक एलान

On: June 5, 2026 7:28 PM
Follow Us:

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर बैठक की। इसमें झामुमो के कई विधायक और नेता शामिल हुए। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद और विधायक बैद्यनाथ राम ने बताया कि झामुमों दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि इसकी औपचारिक घोषण मुख्यमंत्री सह पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन करेंगे। कांग्रेस ने कल ही कर दी थी प्रत्याशी की घोषणा
इधर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के राजनीतिक सलाहकार प्रणव झा को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में घोषणा की गई है। यह घोषणा गुरुवार की रात की गई थी। राज्यसभा की एक सीट पर जीत के लिए 28 विधायकों की जरूरत
इधर, झामुमो की इस बैठक के बाद अब राजनीति गरम हो गई है। वहीं, महागठबंधन के पास कुल 56 विधायक हैं। राज्यसभा की एक सीट पर जीत के लिए 28 विधायकों की जरूरत है। कांग्रेस के पास 16 और झामुमो के पास 34 विधायक हैं। ऐसे में प्रथम वरीयता के 28 वोट के बाद झामुमो के छह वोट बचेंगे। वहीं, राजद के चार और माले के दो विधायक हैं। यानी कुल मिलाकर 28 वोट होते हैं। अगर सभी एकजुट रहे तो महागठबंधन की जीत पक्की हो जाएगी। लेकिन अगर क्रॉस वोटिंग हुई तो मामला फंस सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मणिपुर में हथियारबंद बदमाशों का हमला, तीन लोगों की हत्या:सात घर भी जलाए, गोलीबारी शुरू होते ही जंगल में भागे लोग

काला-हिरण फिल्म के सपोर्ट में आईं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड:प्रोड्यूसर को कहा- फिल्म बनाने का पूरा हक है, सिर्फ दोषी लोग ही धमकी देते हैं

कोडरमा के पेट्रो जलप्रपात में डूबने से युवक की मौत:नहाने के दौरान हुआ हादसा; बिहारशरीफ से आया था युवक, एक अन्य की हालत गंभीर

सांप काटने से युवक की मौत, सोते वक्त हुआ हादसा:धनबाद अस्पताल में हंगामा, परिजन बिना पोस्टमॉर्टम शव ले जाने पर अड़े

राज्यसभा चुनाव- भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की:एमपी से तरुण चुग, राजस्थान से सतीश पूनिया प्रत्याशी; 26 सीटों पर 18 जून को चुनाव

बोकारो में शराब दुकान में सेंधमारी, 4 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा, 3.5 लाख की शराब बरामद

Leave a Comment