भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आनंद बाजार पत्रिका की खबर का खंडन किया है। इसमें दावा किया गया था कि पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने सौरव से कहा है कि वह बहरामपुर से TMC सांसद यूसुफ पठान को सीट से इस्तीफा देने के लिए मनाएं, जिससे ममता यहां से उपचुनाव लड़ सकें। शनिवार को गांगुली ने लेटर जारी किया। उन्होंने लिखा- 4 जून को अखबार में पब्लिश आर्टिकल में दावा किया गाया कि उन्होंने ममता बनर्जी का मैसेज क्रिकेटर से सांसद बने यूसुफ पठान तक पहुंचाया था। पठान से सांसदी छोड़ने का कहा, ताकि ममता बहरामपुर से उपचुनाव लड़ सकें। खबर में यह भी कहा गया था कि यूसुफ पठान इस प्रस्ताव से सहमत नहीं थे। गांगुली ने लिखा, ‘ये सभी बातें पूरी तरह गलत हैं। ममता बनर्जी ने मुझे कभी भी यूसुफ पठान तक कोई संदेश पहुंचाने के लिए नहीं कहा। न ही मैंने यूसुफ पठान से इस तरह के किसी मैसेज को लेकर कभी संपर्क किया।’ लेटर में गांगुली की अपील TMC के लिए सेफ सीट है बहरामपुर 2024 के लोकसभा चुनावों में यूसुफ पठान ने कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को 85 हजार वोटों से हराया था। अधीर उस सीट से लगातार 5 बार चुनाव जीतते आ रहे थे। इसके बाद से इस सीट को टीएमसी के लिए एक सेफ सीट की तरह देखा जाने लगा क्योंकि यहां 50-52% मुस्लिम आबादी के वोट हैं, जो बंगाल में टीएमसी के कोर वोटर माने जाते हैं। ममता अब विधायक भी नहीं, राज्यसभा जाना भी मुश्किल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता और मौजूदा सीएम शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट पर 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। तीन बार बंगाल की मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुकीं ममता बनर्जी अब विधायक भी नहीं हैं। शुभेंदु ने लगातार दूसरी बार ममता को विधानसभा चुनाव हराया था। 2026 से पहले 2021 में भी उन्होंने ममता को नंदीग्राम विधानसभा से हराया था। ममता इस समय राज्यसभा जाने की भी स्थिति में नहीं हैं। उनके 80 में से 58 विधायकों ने पार्टी से बगावत करके अलग गुट बना लिया है। 13 दिन में टूटी 28 साल पुरानी TMC तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रहे राजनीतिक संकट के बीच, पार्टी से निकाले गए नेता संदीपन साहा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर किसी को भी अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बोलने की इजाजत नहीं थी। TMC की हार के बावजूद, नेताओं को डायमंड हार्बर के सांसद की तारीफ करने का निर्देश दिया गया था। ————————————————- ये खबर भी पढ़ें… ममता का दावा- TMC विधायकों पर भाजपा जॉइन करने का दबाव, पुलिस उन्हें डरा-धमका रही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को फेसबुक पर वीडियो मैसेज जारी कर भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस TMC विधायकों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रही है। ममता ने दावा किया कि कुछ विधायकों और सांसदों को डराने-धमकाने या रिश्वत देकर TMC को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
गांगुली बोले- मैंने यूसुफ पठान को सांसदी छोड़ने नहीं कहा:राजनीति से मतलब नहीं; दावा– बहरामपुर सीट से ममता को लोकसभा भेजने की प्लानिंग
By InstaKhabar
On: June 6, 2026 7:30 PM






