इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

स्वच्छता और हरियाली से निखरा सूरजमल विहार का पार्क:उप-महापौर ने किया अभियान का नेतृत्व; एमसीडी ने चलाया विशेष सफाई अभियान

On: June 8, 2026 7:41 PM
Follow Us:

दिल्ली के सूरजमल विहार स्थित सी-ब्लॉक शिव मंदिर पार्क में स्वच्छता और हरियाली का संगम देखने को मिला। दिल्ली की उप-महापौर डॉ मोनिका पंत के नेतृत्व में यहां एक विशेष स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर निगम के आला अधिकारी, शाहदरा साउथ जोन के उपायुक्त, सहायक आयुक्त और उद्यान विभाग की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के तहत पार्क और उसके आसपास के क्षेत्रों की सघन सफाई की गई। इस दौरान डॉ मोनिका पंत ने उपस्थित अधिकारियों को क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। एक पेड़ मां के नाम के तहत हुआ पौधरोपण स्वच्छता अभियान के बाद प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत उप-महापौर और उपायुक्त ने पार्क परिसर में पौधों का रोपण किया। इस मौके पर उप-महापौर ने कहा, स्वच्छता और हरियाली, दोनों ही एक स्वस्थ एवं विकसित दिल्ली की आधारशिला हैं। नगर निगम दिल्ली को सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं नागरिकों से भी अपील करती हूं कि वे अपने आसपास के परिवेश को साफ रखें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना था, बल्कि जन-भागीदारी के जरिए दिल्ली को पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाना भी था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

3 आतंकी ढेर करने वाले कर्नल को शौर्य चक्र:राष्ट्रपति ने 13 जवानों को सम्मानित किया; नक्सल ऑपरेशन के पुलिसकर्मी भी शामिल

जामिया के प्रोफेसर को मिला आउटस्टैंडिंग डेंटल एजुकेटर अवार्ड:फोरेंसिक ओडोंटोलॉजी में शोध और शिक्षण के लिए मिला सम्मान, फरीदाबाद में हुआ आयोजन

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप प्रैक्टिस मैच में भारतीय जीती:वेस्टइंडीज को 26 रन से हराया; भारती की नाबाद फिफ्टी, श्रेयांका को 4 विकेट

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पत्नी भागी तो पति टावर पर चढ़ा; गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद सुसाइड; CM बोले- चुटकुलों से केवल सिनेमा हॉल चलते हैं

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया:एटकिंसन-रॉबिन्सन ने मिलकर 14 विकेट लिए, सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

कप्तान गिल का बैटिंग औसत सिर्फ ब्रैडमैन से कम:25 साल बाद डेब्यू करने वाले भारतीय को पहले ओवर में विकेट, भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के रिकॉर्ड्स

Leave a Comment