इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप प्रैक्टिस मैच में भारतीय जीती:वेस्टइंडीज को 26 रन से हराया; भारती की नाबाद फिफ्टी, श्रेयांका को 4 विकेट

On: June 8, 2026 7:41 PM
Follow Us:

भारतीय विमेंस टीम ने बल्लेबाजों और स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहले वार्म-अप मैच में वेस्टइंडीज को 26 रन से हरा दिया। सोमवार को कार्डिफ में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की 8 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। भारती ने नाबाद 56 रन बनाए भारत को शेफाली वर्मा और कप्तान स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 59 रन जोड़े। मंधाना 23 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि शेफाली ने 13 गेंदों में 29 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद जेमिमा रोड्रिज सिर्फ 7 रनबना सकीं। हालांकि यास्तिका भाटिया और भारती फुलमाली ने चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। यास्तिका 26 गेंदों पर 36 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुईं, जबकि फुलमाली ने 40 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए। फ्लेचर ने 4 विकेट लिए वेस्टइंडीज की ओर से अफी फ्लेचर सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट झटके। फ्लेचर ने ऋचा घोष, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल को भी आउट कर भारतीय बल्लेबाजी पर ब्रेक लगाया। करिश्मा रामहरैक और आलिया एलेन ने एक-एक विकेट लिया, जबकि डिएंड्रा डॉटिन को भी एक सफलता मिली। 63 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप 180 रन के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत संभली हुई रही। डिएंड्रा डॉटिन और शेमाइन कैंपबेल ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कैंपबेल 22 गेंदों पर 25 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुईं, जबकि डॉटिन ने 44 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। हालांकि इसके बाद वेस्टइंडीज के लगातार विकेट गिरते रहे। कियाना जोसेफ (5), जहजारा क्लैक्सटन (6), आलिया एलेन (13) और कप्तान चिनेल हेनरी (1) बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। जेनेलिया ग्लासगो ने 18 गेंदों पर 19 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत की ओर नहीं ले जा सकीं। भारत के लिए श्रेयांका पाटिल ने 4 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट झटके। राधा यादव को भी 3 विकेट मिला। शेफाली वर्मा और श्री चरणी ने भी किफायती गेंदबाजी की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

3 आतंकी ढेर करने वाले कर्नल को शौर्य चक्र:राष्ट्रपति ने 13 जवानों को सम्मानित किया; नक्सल ऑपरेशन के पुलिसकर्मी भी शामिल

जामिया के प्रोफेसर को मिला आउटस्टैंडिंग डेंटल एजुकेटर अवार्ड:फोरेंसिक ओडोंटोलॉजी में शोध और शिक्षण के लिए मिला सम्मान, फरीदाबाद में हुआ आयोजन

स्वच्छता और हरियाली से निखरा सूरजमल विहार का पार्क:उप-महापौर ने किया अभियान का नेतृत्व; एमसीडी ने चलाया विशेष सफाई अभियान

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पत्नी भागी तो पति टावर पर चढ़ा; गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद सुसाइड; CM बोले- चुटकुलों से केवल सिनेमा हॉल चलते हैं

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया:एटकिंसन-रॉबिन्सन ने मिलकर 14 विकेट लिए, सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

कप्तान गिल का बैटिंग औसत सिर्फ ब्रैडमैन से कम:25 साल बाद डेब्यू करने वाले भारतीय को पहले ओवर में विकेट, भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के रिकॉर्ड्स

Leave a Comment