इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरा:8 घायल, 4 की हालत गंभीर; श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार

On: June 9, 2026 7:45 PM
Follow Us:

वृंदावन में मंगलवार शाम बांके बिहारी मंदिर की गली नंबर-5 के एक मकान का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय गली में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी। इसके चपेट में आने से 8 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गोस्वामी शिवकुमार गोस्वामी के मकान में हुआ। स्थानीय दुकानदारों ने बताया- घटना के समय तेज आंधी चल रही थी। इसी दौरान मकान का छज्जा अचानक नीचे गिर गया। छज्जा गिरते ही गली में ईंट-सीमेंट और कंक्रीट का मलबा फैल गया। वहां मौजूद श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए, जिससे कई लोग घायल हो गए। 3 तस्वीरें देखिए… हादसे के बाद मची अफरा-तफरी छज्जा गिरने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया। मंदिर क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा घटना के बाद बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। प्रशासन ने आसपास के पुराने और जर्जर भवनों की भी जांच शुरू कर दी है। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। हादसे के बाद मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जर्जर भवनों की नियमित जांच होनी चाहिए। जिससे किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। खबर अपडेट की जा रही है….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी- मुरैना में ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की मौत:मां-बेटे समेत सभी यूपी के; आग की अफवाह से उतरे, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए

इलॉन मस्क की न्यूरालिंक से आगे निकला चीन:दुनिया की पहली कॉमर्शियल ब्रेन चिप ‘NEO’ को मंजूरी मिली; क्लिनिकल ट्रायल सफल

दिल्ली के पूठखुर्द में ₹10 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ:मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने दी सौगात, बोले-जनता तक सीधे पहुंचेगा लाभ

‘कुबूल है’ फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति बनीं मां:बेटी को जन्म दिया; हिना खान ने कपल को दी बधाई

हौज रानी अग्निकांड: रसोइये की रिहाई को लेकर प्रदर्शन:जंतर-मंतर पर जुटे लोग, बोले- असली जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई

मौनी रॉय बोलीं- सबसे अजीब अफवाह थी मैं गे हूं:सेक्शुअलिटी की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, मुश्किल समय में दोस्तों के सपोर्ट का किया जिक्र

Leave a Comment