इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

सोजन ने तोड़ा अंजू जॉर्ज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड:6.88 मीटर की छलांग लगाकर रचा इतिहास; एशिया की टॉप-8 जम्पर्स में शामिल

On: June 27, 2026 8:45 PM
Follow Us:

केरल की लंबी कूद खिलाड़ी एंसी सोजन ने भारतीय एथलेटिक्स में इतिहास रच दिया। उन्होंने शनिवार को नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 6.88 मीटर की छलांग लगाकर अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 25 साल की एंसी ने यह रिकॉर्ड अपने पांचवें प्रयास में बनाया। उन्होंने अंजू बॉबी जॉर्ज के 6.83 मीटर को पीछे छोड़ा। यह उन्होंने 2004 एथेंस ओलिंपिक में बनाया था। यह भारतीय एथलेटिक्स के सबसे पुराने रिकॉर्ड में से एक था। खास बातें भारतीय एथलेटिक्स का बड़ा रिकॉर्ड टूटा अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2004 एथेंस ओलिंपिक में 6.83 मीटर की छलांग लगाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद दो दशकों तक कोई भी भारतीय महिला इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकी। अंजू 2003 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट भी थीं। उनका यह रिकॉर्ड भारतीय एथलेटिक्स की पहचान माना जाता था। अब एंसी ने उसे अपने नाम कर लिया है। एशिया में भी बनाई खास पहचान 6.88 मीटर की छलांग के साथ एंसी एशियाई इतिहास की 8वीं बेस्ट महिला लॉन्ग जम्पर बन गई हैं। इतना ही नहीं, पिछले 20 साल में 6.85 मीटर से ज्यादा छलांग लगाने वाली वह सिर्फ दूसरी एशियाई महिला हैं। यह प्रदर्शन इस साल होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले भारत के लिए भी बड़ी उम्मीद लेकर आया है। लगातार बेहतर हो रहा है प्रदर्शन नेवी को रिप्रेजेंट करने वाली एंसी पिछले कुछ सालों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने 2023 एशियन गेम्स में सिल्वर जीता था। इसके बाद 2025 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी सिल्वर अपने नाम किया था। इस साल रांची में हुए फेडरेशन कप में उन्होंने 6.76 मीटर की छलांग लगाकर अपना बेस्ट प्रदर्शन किया था। उसी दौरान उन्होंने एशियन गेम्स के लिए क्वालिफिकेशन मार्क भी हासिल कर लिया था। अब उन्होंने अपना ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सुधारते हुए नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। हार्मोनल समस्या से जूझीं, फिर की शानदार वापसी पिछले साल एंसी हार्मोनल समस्या के कारण वजन बढ़ने से जूझ रही थीं। उन्होंने बताया था कि वजन कम करना उनके लिए काफी मुश्किल हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने खान-पान पर नियंत्रण रखा और कड़ी मेहनत जारी रखी। एंसी ने कहा था- अगर अच्छा प्रदर्शन करना है तो त्याग और अनुशासन जरूरी है। मेरे कोच अनूप जोसेफ ने मुझे यही समझाया। ट्रेनिंग में किए गए बदलाव का फायदा अब दिख रहा है। इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में कई रिकॉर्ड बने इंटर-स्टेट चैंपियनशिप के चौथे दिन सिर्फ एंसी ही नहीं, पुरुषों की हाई जंप में सर्वेश कुशारे ने भी तेजस्विन शंकर का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस तरह टूर्नामेंट के चौथे दिन भारतीय एथलेटिक्स में दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके:अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर, 8 देशों में भी महसूस हुए झटके

फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा कि कल ही साथ थे

चतरा रेलवे साइडिंग में दो गुटों में हिंसक झड़प:वर्चस्व को लेकर लाठी-डंडे चले, प्रमुख पति समेत कई घायल; क्षेत्र में पुलिस बल तैनात

आयुष म्हात्रे ने विराट कोहली से की मुलाकात:बोले- लीजेंड के साथ बातचीत कभी नहीं भूलूंगा; बेंगलुरु में BCCI सेंटर पहुंचे थे विराट

गाजीपुर कूड़ा फेंकने की जगह पर दिल्ली सरकार सख्त:शहरी विकास मंत्री लिया मौके का जायजा, कचरा निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

केतन मर्डर केस पर बोलीं कंगना रनोट:बच्चों के गलत कामों के लिए माता-पिता को दोषी ठहराना ठीक नहीं; मंगेतर सिया ने बॉयफ्रेंड के साथ की हत्या

Leave a Comment