इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

चतरा रेलवे साइडिंग में दो गुटों में हिंसक झड़प:वर्चस्व को लेकर लाठी-डंडे चले, प्रमुख पति समेत कई घायल; क्षेत्र में पुलिस बल तैनात

On: June 27, 2026 8:45 PM
Follow Us:

चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित द्वारी रेलवे साइडिंग में शनिवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। यह झड़प कोयला साइडिंग पर वर्चस्व और संचालन के अधिकार को लेकर हुई, जिसमें प्रमुख पति सहित कई लोग घायल हो गए। शनिवार दोपहर द्वारी रेलवे साइडिंग का क्षेत्र रणक्षेत्र में बदल गया। दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में प्रमुख पति भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चार गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया। विवाद की मुख्य वजह दो कांटा घर मारपीट और पत्थरबाजी के दौरान रास्ते से गुजर रहे कुछ राहगीरों को भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेलवे साइडिंग का नियमित संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है। शुरुआत के तौर पर कुछ हाइवा से कोयला रैक वहां पहुंचा था। दरअसल, विवाद की जड़ यहां बने दो ‘कांटा घर’ हैं। एक कांटा घर का संचालन गांव के युवाओं द्वारा किया जा रहा है, जबकि दूसरे पर गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों का नियंत्रण है। इसी वर्चस्व और संचालन को लेकर दोनों गुटों में लंबे समय से तनाव सुलग रहा था, जो शनिवार को हिंसक संघर्ष के रूप में फूट पड़ा। हिंसक झड़प के बाद कुछ लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ ही घंटों में सड़क जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू किया। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि चार गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। पुलिस को उमेश यादव की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल द्वारी बाजार और साइडिंग क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके:अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर, 8 देशों में भी महसूस हुए झटके

फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा कि कल ही साथ थे

आयुष म्हात्रे ने विराट कोहली से की मुलाकात:बोले- लीजेंड के साथ बातचीत कभी नहीं भूलूंगा; बेंगलुरु में BCCI सेंटर पहुंचे थे विराट

सोजन ने तोड़ा अंजू जॉर्ज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड:6.88 मीटर की छलांग लगाकर रचा इतिहास; एशिया की टॉप-8 जम्पर्स में शामिल

गाजीपुर कूड़ा फेंकने की जगह पर दिल्ली सरकार सख्त:शहरी विकास मंत्री लिया मौके का जायजा, कचरा निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

केतन मर्डर केस पर बोलीं कंगना रनोट:बच्चों के गलत कामों के लिए माता-पिता को दोषी ठहराना ठीक नहीं; मंगेतर सिया ने बॉयफ्रेंड के साथ की हत्या

Leave a Comment