इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

‘सक्षम’ योजना के तहत सरकारी स्कूलों में नई उड़ान:दिल्ली सीएम ने शुरू की कई आधुनिक सुविधाएं; डिजिटल क्लासरूम और कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

On: July 9, 2026 9:17 PM
Follow Us:

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार गांव स्थित राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में ‘सक्षम’ कार्यक्रम के तहत शिक्षा और तकनीक से जुड़ी कई आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ किया। लाडली फाउंडेशन द्वारा हनीवेल टेक्नोलॉजी के CSR सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम के अंतर्गत AI इंटीग्रेटेड स्मार्ट स्कूल टॉयलेट, STEM इनोवेशन लैब, आधुनिक कंप्यूटर लैब, स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम और छात्राओं के स्वास्थ्य से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू किए गए। सीएम ने कहा कि विकसित भारत की मजबूत नींव आधुनिक, वैज्ञानिक और तकनीक आधारित शिक्षा से तैयार होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति, डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा दिल्ली सरकार भी सरकारी स्कूलों में आधुनिक शैक्षणिक ढांचा विकसित कर रही है। AI स्मार्ट टॉयलेट, STEM लैब, डिजिटल क्लासरूम और कंप्यूटर लैब का उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान AI आधारित स्मार्ट स्कूल टॉयलेट का उद्घाटन किया गया। सेंसर आधारित निगरानी, स्वच्छता मॉनिटरिंग और जल संरक्षण जैसी सुविधाओं से लैस ये स्मार्ट टॉयलेट छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और गरिमा को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं। सीएम ने कहा कि बेहतर स्वच्छता सुविधाएं बालिकाओं की नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय में स्थापित STEM इनोवेशन लैब में छात्राओं को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), स्पेस साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी भविष्य की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक कंप्यूटर लैब के जरिए डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। 5 छात्राओं को स्पेस साइंस कार्यक्रम के लिए हवाई यात्रा टिकट दिए कार्यक्रम के तहत करीब 3 हजार छात्राओं के लिए स्वास्थ्य पहल भी शुरू की गई। इसमें मेडिकल चेकअप, नेत्र परीक्षण, जरूरतमंद छात्राओं को नि:शुल्क चश्मे, डिवार्मिंग अभियान और मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता सत्र शामिल हैं। सीएम ने STEM लैब में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 5 छात्राओं को अमेरिका के अलबामा स्थित यूएस स्पेस एंड रॉकेट सेंटर में आयोजित स्पेस साइंस कार्यक्रम के लिए चयनित होने पर बधाई दी और उन्हें हवाई यात्रा टिकट प्रदान किए। इस अवसर पर सीएम ने शालीमार बाग में बिजली अवसंरचना के आधुनिकीकरण की परियोजना का शुभारंभ किया। साथ ही नगर निगम के 137 इलेक्ट्रिक प्राइमरी वेस्ट कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे स्वच्छता व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बोकारो थर्मल में युवक की रेल से कटकर मौत:शव की नहीं हो सकी अब तक पहचान, दाहिने हाथ पर ‘करण’ नाम का दिखा टैटू

अंडर-19 क्रिकेट में श्रीलंंका ने भारत को हराया:आखिरी ओवर में चौका-छक्का लगाया; तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती

दिलजीत दोसांझ से फैन ने पूछा अमेरिकी नागरिकता पर सवाल:बोले- कुछ भी बोलूंगा तो खबर बन जाएगी; डोनाल्ड ट्रंप की बेटी पर भी किया खुलासा

दिल्ली में प्रो बॉक्सिंग लीग में मुक्केबाजों ने दिखाया दमखम:9-9 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे पंजाब-मध्य महा योद्धा, ईस्टर्न टाइगर्स चौथे स्थान पर

उत्तराखंड के जागेश्वर और डोल आश्रम पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव:पारंपरिक भगवा वस्त्र में आए नजर, धाम के धार्मिक महत्व की सराहना की

मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का निधन:76 साल की उम्र में दिल्ली में हुआ देहांत, परिवार ने मौत की वजह साझा नहीं की

Leave a Comment