इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

बोकारो थर्मल में युवक की रेल से कटकर मौत:शव की नहीं हो सकी अब तक पहचान, दाहिने हाथ पर ‘करण’ नाम का दिखा टैटू

On: July 9, 2026 9:17 PM
Follow Us:

गोमोह-बड़काकाना रेलखंड के जारंगडीह-बोकारो थर्मल सेक्शन में गुरुवार को एक 28 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। यह घटना कोणार साइडिंग, बड़वाबेड़ा के पास पोल संख्या 39/13-14 के पास हुई। युवक की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ने काले रंग की पैंट और सफेद, काले व पीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस के अनुसार, युवक का दाहिना पैर रेल से कट गया था। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हालांकि, उसके दाहिने हाथ पर ‘करण’ नाम का टैटू मिला है, जिसके आधार पर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना पुलिस और गोमिया से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बोकारो थर्मल थाना के पुलिस अधिकारी एसआई रबिन्द्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला रेल दुर्घटना का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंडर-19 क्रिकेट में श्रीलंंका ने भारत को हराया:आखिरी ओवर में चौका-छक्का लगाया; तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती

दिलजीत दोसांझ से फैन ने पूछा अमेरिकी नागरिकता पर सवाल:बोले- कुछ भी बोलूंगा तो खबर बन जाएगी; डोनाल्ड ट्रंप की बेटी पर भी किया खुलासा

दिल्ली में प्रो बॉक्सिंग लीग में मुक्केबाजों ने दिखाया दमखम:9-9 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे पंजाब-मध्य महा योद्धा, ईस्टर्न टाइगर्स चौथे स्थान पर

‘सक्षम’ योजना के तहत सरकारी स्कूलों में नई उड़ान:दिल्ली सीएम ने शुरू की कई आधुनिक सुविधाएं; डिजिटल क्लासरूम और कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

उत्तराखंड के जागेश्वर और डोल आश्रम पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव:पारंपरिक भगवा वस्त्र में आए नजर, धाम के धार्मिक महत्व की सराहना की

मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का निधन:76 साल की उम्र में दिल्ली में हुआ देहांत, परिवार ने मौत की वजह साझा नहीं की

Leave a Comment