इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

बोल बेबी बोल फेम सिंगर एस जानकी का निधन:88 साल की थीं, 60 साल के करियर में कई भाषाओं में 48 हजार गाने गाए

On: July 11, 2026 9:19 PM
Follow Us:

मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का शनिवार को मैसूर के एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 88 साल की थीं। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शुक्रवार रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। एस. जानकी ने अपने करियर में 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। इनमें “सेंदूरा पूवे”, “सिंघारा वेलाने देवा” और “मल्ली मल्ली” शामिल हैं। उनके ज्यादातर गाने कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में हैं। एस. जानकी ने साल 1984 की प्रसिद्ध हिंदी फिल्म मशाल का गाना ‘बोल बेबी बोल रॉक एंड रोल’ (किशोर कुमार के साथ) आवाज दी थी। इसके अलावा फिल्म सागर का गाना ‘ओ मारिया’ भी उनके यादगार हिंदी गीतों में गिना जाता है।
करीब 60 साल लंबे करियर में उन्होंने फिल्मों, म्यूजिक एल्बम, टीवी और रेडियो के लिए गाने गाए। उन्होंने हिंदी, ओड़िया, तुलु, उर्दू, पंजाबी और बंगाली समेत करीब 20 भारतीय भाषाओं में अपनी आवाज दी। (खबर अपडेट की जा रही है।)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ने सरकार के दावों पर उठाए सवाल:पट्रोल पंपों पर की ड्राइवरों से बात, बोले- ई-20 पेट्रोल से घट रहा वाहनों का माइलेज

मस्‍क ने ट्विटर से निकाला तो खड़ी की अपनी कंपनी:पराग जैन ने शुरू की पैरेलल वेब सिस्‍टम्स; दो साल में कमाए 19 हजार करोड़

सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम:स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं

लॉर्ड्स टेस्ट- भारत को 115 रन की बढ़त:पहली पारी में इंग्लैंड विमेंस टीम 170 रन पर ऑलआउट; क्रांति गौड़ ने 5 विकेट लिए

दिल्ली विधानसभा में मंगल महर्षि चरितम् का विमोचन:संस्कृत का महाकाव्य, विजेंद्र गुप्ता बोले- संस्कृत केवल प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि भारत की सभ्यतागत चेतना

प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार-वर्ल्ड बैंक ने मिलाया हाथ:65% खर्च उठाएगा बैंक: 8,300 करोड़ से शुरू होगी महापरियोजना

Leave a Comment