इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर:14 मिनट के बाद रेस्क्यू टीम ने निकाला, मुस्कुराते हुए थरूर बोले- हम ठीक हैं

On: July 17, 2026 9:48 PM
Follow Us:

केरलम के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक होटल की लिफ्ट में फंस गए। घटना शुक्रवार शाम को हुई जब थरूर रोटरी क्लब ऑफ त्रिवेंद्रम ईस्ट के इंस्टॉलेशन इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद को निकालने के लिए फायर और रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हाइड्रोलिक स्प्रेडर का इस्तेमाल करके लिफ्ट का दरवाजा खोला और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। फायर स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, शाम 7:37 बजे सूचना मिली कि होटल की लिफ्ट में शशि थरूर फंस गए हैं। इसके तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंच गया। बाहर आते ही मुस्कुराते हुए बोले थरूर- शुक्रिया शुरुआत में होटल स्टाफ और लिफ्ट मैकेनिकों ने लिफ्ट खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने स्प्रेडर की मदद ली। शाम 7:51 बजे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया गया कि लिफ्ट अपने निर्धारित फ्लोर तक पूरी तरह नहीं पहुंची थी, जिसके कारण उसके दरवाजे नहीं खुल सके। लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद शशि थरूर मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। उन्होंने फायर एंड रेस्क्यू कर्मियों का धन्यवाद करते हुए कहा, “आप सभी का धन्यवाद। आपने बहुत अच्छा काम किया।” हाइड्रोलिक स्प्रेडर क्या है… हाइड्रोलिक स्प्रेडर एक हाइड्रोलिक दबाव से चलने वाला स्पेशल रेस्क्यू टूल है। इसका इस्तेमाल फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें उन हालात में करती हैं, जहां किसी व्यक्ति को फंसे हुए स्थान से सुरक्षित निकालना होता है। इसके आगे दो मजबूत धातु के जबड़े होते हैं। हाइड्रोलिक दबाव की मदद से ये जबड़े धीरे-धीरे फैलते हैं। इससे लिफ्ट का दरवाजा, गाड़ी का दरवाजा, धातु की चादर जैसी चीजों के बीच सुरक्षित जगह बनाई जाती है, ताकि अंदर फंसा व्यक्ति निकल सके। आमतौर पर इसका इस्तेमाल लिफ्ट का दरवाजा बंद होने पर, सड़क दुर्घटना में कार के दरवाजे जाम हो जाएं, इमारत गिरने के बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालना हो और इंडस्ट्रियल हादसों में मेटल के ढांचे खोलने के लिए किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली- हरियाणा सीमा पर बनेगा नया आरसीसी ड्रेन:जलभराव से मिलेगा छुटकारा, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया निरीक्षण; अधिकारियों को दिए निर्देश

मेक्सिको में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा बढ़ा:10 लाख लोगों के लिए अलर्ट जारी, पड़ोसी देशों में भी महसूस हुए झटके

भाजपा का महाराष्ट्र् के दोनों दलों को ऑफर:NCP और NCP (SP) आपस में फिर से मिल जाएं, फिर एनडीए की सहयोगी बनें

सर गैरी सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन:वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट खेले, फर्स्ट-क्लास में पहली बार 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए

दिल्ली में वर्षा जल संरक्षण मिशन तेज:1500 रेन वाटर हार्वेस्टिंग परियोजनाओं पर काम, लोक निर्माण मंत्री ने लिया जल संचयन प्रणाली का जायजा

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी:कहा-अपमानित होकर राजनीति नहीं कर सकते; दीमकों से घिरे हैं तेजस्वी यादव, पार्टी को बर्बाद कर दिया

Leave a Comment