इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

दिल्ली- हरियाणा सीमा पर बनेगा नया आरसीसी ड्रेन:जलभराव से मिलेगा छुटकारा, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया निरीक्षण; अधिकारियों को दिए निर्देश

On: July 17, 2026 9:49 PM
Follow Us:

नई दिल्ली। दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित डेरा मंडी और मंडी गांव के निवासियों को जल्द ही जलभराव की समस्या से राहत मिल सकती है। पीडब्ल्यूडी एवं जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को डेरा मंडी क्षेत्र का दौरा कर जलभराव, सीवर और सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ मौके पर समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने डेरा मंडी रोड के पास मंडी गांव में भारी जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह क्षेत्र प्राकृतिक रूप से निचला है, जिसके कारण बारिश का पानी यहां एकत्र हो जाता है। पहले यह पानी प्राकृतिक नालों के जरिए हरियाणा की ओर निकल जाता था, लेकिन शहरीकरण और कंक्रीटीकरण के कारण निकासी के रास्ते बंद हो गए हैं। बनाया जाएगा नया आरसीसी ड्रेन : प्रवेश मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी डेरा मंडी रोड से डेरा भाटी रोड होते हुए बांध रोड तक नया प्रीकास्ट आरसीसी ड्रेन बनाएगा। इसके बाद पंपिंग व्यवस्था के माध्यम से पानी को एसएसएन मार्ग ड्रेन में छोड़ा जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य वर्षा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था विकसित करना और भविष्य में जलभराव की समस्या को समाप्त करना है। प्रवेश वर्मा ने कहा कि सरकार केवल हर बारिश के बाद पानी निकालने पर नहीं, बल्कि मजबूत और टिकाऊ बुनियादी ढांचा तैयार करने पर काम कर रही है। इसके लिए शहर के संवेदनशील इलाकों का वैज्ञानिक आकलन किया जा रहा है और जहां जरूरत होगी, वहां दीर्घकालिक समाधान लागू किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र तैयार करने और सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम बताया। परियोजना की मुख्य बातें जलभराव की वजह

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेक्सिको में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा बढ़ा:10 लाख लोगों के लिए अलर्ट जारी, पड़ोसी देशों में भी महसूस हुए झटके

भाजपा का महाराष्ट्र् के दोनों दलों को ऑफर:NCP और NCP (SP) आपस में फिर से मिल जाएं, फिर एनडीए की सहयोगी बनें

सर गैरी सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन:वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट खेले, फर्स्ट-क्लास में पहली बार 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए

होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर:14 मिनट के बाद रेस्क्यू टीम ने निकाला, मुस्कुराते हुए थरूर बोले- हम ठीक हैं

दिल्ली में वर्षा जल संरक्षण मिशन तेज:1500 रेन वाटर हार्वेस्टिंग परियोजनाओं पर काम, लोक निर्माण मंत्री ने लिया जल संचयन प्रणाली का जायजा

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी:कहा-अपमानित होकर राजनीति नहीं कर सकते; दीमकों से घिरे हैं तेजस्वी यादव, पार्टी को बर्बाद कर दिया

Leave a Comment