इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

दिल्ली एलजी का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन:विजिलेंस बैठक के बाद दिए सख्त आदेश, कहा – एक ही सीट पर सालों से जमे अफसर हटेंगे

On: August 9, 2026 11:24 PM
Follow Us:

दिल्ली सरकार के विभागों और सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से एक ही पद पर जमे अफसरों पर अब बड़ी गाज गिरने वाली है। दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने मुख्य सचिव राजीव वर्मा और विजिलेंस सचिव के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
एलजी ने साफ कहा कि एक ही जगह लंबे समय तक टिके रहने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने मुख्य सचिव को ऐसे सभी अधिकारियों को तुरंत हटाने और उनके तबादलों व रोटेशन के लिए नई नीति तैयार करने के आदेश दिए हैं। समीक्षा में खुलासा हुआ कि भारी बजट वाले कई बड़े विभागों को संवेदनशील सूची में रखा ही नहीं गया था, जबकि कम बजट वाले विभाग सूची में थे। अब नए सिरे से लिस्ट तैयार कर पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाएगी। सभी संवेदनशील विभागों में सीवीओ की तुरंत नियुक्ति की जाएगी। टेंडर प्रक्रियाओं और कांट्रैक्ट्स में CVC गाइडलाइंस का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए नई SOP बनेगी।
विजिलेंस कार्यों की होगी नियमित मॉनिटरिंग विजिलेंस विभाग के कामकाज को गति देने के लिए मुख्य सचिव को सतर्कता कार्यों की नियमित समीक्षा करने और विभागीय सीवीओ के साथ समय-समय पर बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली भाजपा का तिरंगा यात्रा अभियान शुरू:सांसदों व नेताओं ने संभाली कमान,15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील

दिल्ली मेट्रो में 9से 16 अगस्त तक लगेगी लंबी लाइनें:स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; CISF की जांच के चलते बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा का आप पर बड़ा हमला:कहा- 68 हजार करोड़ के फर्जी ई-वे बिल बने, 97 फीसदी टेंडर फाइलें ही गायब कर दीं

PoK में तीसरे चरण की वोटिंग टली:लगातार विरोध-प्रदर्शन के बीच फैसला; शहबाज की पार्टी PML-N ने अब तक 24 सीटें जीतीं

दिल्ली लक्ष्मी योजना- 7 दिन में 5.14 लाख रजिस्ट्रेशन:सीएम बोलीं- महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में बड़ी पहल

दिल्ली जनसुनवाई में सांसद बिधूड़ी ने सुनीं लोगों की समस्याएं:डीडीए, केंद्र और दिल्ली सरकार के विभागों व एमसीडी से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं

Leave a Comment