इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

दिल्ली जनसुनवाई में सांसद बिधूड़ी ने सुनीं लोगों की समस्याएं:डीडीए, केंद्र और दिल्ली सरकार के विभागों व एमसीडी से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं

On: August 8, 2026 11:22 PM
Follow Us:

दिल्ली भाजपा सहयोग सेल के साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में डीडीए, केंद्र और दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के साथ दिल्ली नगर निगम से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को 27 निर्देश पत्र जारी किए गए। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए गए हैं। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा।
पानी-बिजली और सफाई की शिकायतों पर जोर
जनसुनवाई के दौरान लोगों ने पानी, बिजली, सफाई, राशन समेत कई बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। बिधूड़ी ने कहा कि ऐसी शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े मामलों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उन्हें संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विभागों के साथ समन्वय बनाए रखेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली लक्ष्मी योजना- 7 दिन में 5.14 लाख रजिस्ट्रेशन:सीएम बोलीं- महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में बड़ी पहल

पीएम मोदी ने अमेरिकी उप-राष्ट्रपति से फोन पर बात की:भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा, प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी

तमिलनाडु के 21 सांसदों ने परिसीमन का विरोध किया:बैठक में नहीं पहुंचे DMK और AIADMK सांसद; अकाली दल ने सरकार को समर्थन दिया

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में दर्शकों को फ्री इंट्री:श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का फैसला; 15 अगस्त से गॉल में पहला मुकाबला

जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार; लैपटॉप बरामद, देवघर का शरीफ देता था ट्रेनिंग

दिल्ली हाईकोर्ट बोला- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन नहीं होने चाहिए:बेवजह शहर को बंधक क्यों बनाया जाए; कॉकरोच जनता पार्टी बोली- इसे हमसे मत छीनिये

Leave a Comment