इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

शमी दलीप ट्रॉफी फाइनल में 100वां फर्स्ट-क्लास मैच खेलेंगे:मुकाबले से पहले बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन सम्मान देगा; वैभव सूर्यवंशी की टीम में शामिल

On: September 5, 2026 12:40 AM
Follow Us:

दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का 100वां फर्स्ट क्लास मैच होगा। इस मैच से पहले शनिवार को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) उन्हें सम्मानित करेगा। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। फाइनल मैच ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच होने वाला है। 36 साल के शमी ईस्ट जोन से खेलेंगे। ईशान किशन टीम के कप्तान हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान हैं। शमी को क्रिकेट बॉल, जर्सी और चांदी की ट्रॉफी दी जाएगी CAB शमी को एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली के हस्ताक्षर वाली क्रिकेट बॉल, कस्टमाइज्ड नंबर-100 जर्सी और चांदी की ट्रॉफी देगा। CAB के कोषाध्यक्ष संजय दास तेज गेंदबाज को सम्मानित करेंगे। संजय दास ने कहा- ‘शमी बंगाल क्रिकेट का गौरव और एक महान खिलाड़ी हैं। यह अहम उपलब्धि हासिल करने पर उनके लिए राज्य संघ की ओर से एक छोटा-सा सम्मान है।’ शमी ने फर्स्ट क्लास में 382 विकेट लिए शमी ने अब तक 99 फर्स्ट-क्लास मैचों में 382 विकेट लिए हैं। ईस्ट जोन को फाइनल तक पहुंचाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। पारी में 90 रन देकर 8 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन के खिलाफ मैच में 5 विकेट लिए थे। मार्च 2025 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था शमी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स की टीम में भी उनका नाम नहीं है। फिलहाल वह भारतीय टेस्ट टीम की योजनाओं का भी हिस्सा नहीं हैं। ——————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गिलेस्पी बोले-पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऐसे फैसले बदल रहा, जैसे पैंट:पूर्व कोच ने कहा- सलमान कैप्टन थे, अब बाहर; खिलाड़ियों में डर दिख रहा पाकिस्तान के पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने इंग्लैंड दौरे पर टीम के खिलाड़ियों के साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट के फैसलों के कारण खिलाड़ी डर के माहौल में खेलते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद, BJP नेताओं के खिलाफ बेंगलुरु में FIR:उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मैदान में हवन-पूजन किया था

कोलकाता में छात्र का चंदन तिलक हटवाने वाला टीचर सस्पेंड:FIR दर्ज; वीडियो वायरल होने के बाद CM अधिकारी ने एक्शन लिया

यमन में हूती विद्रोहियों के हमले में 129 की मौत:बाब अल-मंदब पर कब्जे की कोशिश, निपटने को सरकार ने फोर्स भेजी

जस्टिस भुयान बोले- प्रदर्शनकारियों पर अफसरों का हमला बेहद दुखद:पुलिस का रवैया बदलना जरूरी; कस्टडी में मौत और फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध

ब्रिटेन पहुंचे मोहन भागवत, हिंदू संगठनों ने स्वागत किया:सरकार ने संसद में कहा- दौरा इमिग्रेशन नियमों की शर्तें पूरी करता है; पहले उठे थे सवाल

हरियाणा के वीर राजा हसन खां बनेंगे राष्ट्रीय हीरो:500वें बलिदान वर्ष पर देशभर में आयोजित होंगे राष्ट्र प्रथम संवाद

Leave a Comment