इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

कोलकाता में छात्र का चंदन तिलक हटवाने वाला टीचर सस्पेंड:FIR दर्ज; वीडियो वायरल होने के बाद CM अधिकारी ने एक्शन लिया

On: September 5, 2026 12:40 AM
Follow Us:

कोलकाता के एक निजी मिशनरी स्कूल ने स्टूडेंट के माथे से बार-बार चंदन का तिलक हटाने के आरोप में टीचर को सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के दखल के बाद हुई। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार, 4 सितंबर को यह जानकारी दी। मामला तब सामने आया, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें छात्र ने आरोप लगाया कि स्कूल में एंट्री से पहले टीचर उसके माथे पर लगा तिलक पोंछ देती थीं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल-कॉलेज में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर विवाद शुरू हो गया। मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने जांच और कार्रवाई की। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी पर भी कार्रवाई की मुख्यमंत्री अधिकारी ने पीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को सस्पेंड करने का भी ऐलान किया। कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री या किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों की ‘अपमानजनक टिप्पणियां’ बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को तय आचार संहिता का पालन करना जरूरी है। इस मामले में संबंधित शिक्षिका, छात्र और शिक्षा विभाग के कर्मचारी के नाम सामने नहीं आए हैं। FIR किस थाने में दर्ज हुई और जांच की मौजूदा स्थिति क्या है, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ————— ये खबर भी पढ़ें… शामली में शिक्षिका पर तिलक-कलावा हटवाने का आरोप: योगा टीचर सस्पेंड उत्तर प्रदेश के शामली में एक स्कूल विवादों में घिर गया। एक मुस्लिम योगा टीचर पर छात्र-छात्राओं के माथे से तिलक हटाने और हाथों में बंधा कलावा (रक्षा सूत्र) काटने का आरोप लगा। इस घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद, BJP नेताओं के खिलाफ बेंगलुरु में FIR:उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मैदान में हवन-पूजन किया था

यमन में हूती विद्रोहियों के हमले में 129 की मौत:बाब अल-मंदब पर कब्जे की कोशिश, निपटने को सरकार ने फोर्स भेजी

शमी दलीप ट्रॉफी फाइनल में 100वां फर्स्ट-क्लास मैच खेलेंगे:मुकाबले से पहले बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन सम्मान देगा; वैभव सूर्यवंशी की टीम में शामिल

जस्टिस भुयान बोले- प्रदर्शनकारियों पर अफसरों का हमला बेहद दुखद:पुलिस का रवैया बदलना जरूरी; कस्टडी में मौत और फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध

ब्रिटेन पहुंचे मोहन भागवत, हिंदू संगठनों ने स्वागत किया:सरकार ने संसद में कहा- दौरा इमिग्रेशन नियमों की शर्तें पूरी करता है; पहले उठे थे सवाल

हरियाणा के वीर राजा हसन खां बनेंगे राष्ट्रीय हीरो:500वें बलिदान वर्ष पर देशभर में आयोजित होंगे राष्ट्र प्रथम संवाद

Leave a Comment