इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

भारत ने पाक-चीन सीमा आयोग को खारिज किया:कहा- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा; पाकिस्तान अवैध कब्जा छोड़े

On: September 17, 2026 1:43 AM
Follow Us:

भारत ने बुधवार को इस्लामाबाद में शुरू किए गए पाकिस्तान-चीन सीमा आयोग को खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत का अभिन्न हिस्सा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच कोई सीमा मौजूद नहीं है। मंत्रालय के मुताबिक, यह आयोग बिना किसी कानूनी आधार के बनाया गया है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान को भारतीय क्षेत्र से जुड़े किसी भी समझौते में शामिल होने का अधिकार नहीं है। उसने पाकिस्तान से अवैध कब्जे वाले इलाके खाली करने को कहा। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के अवैध और जबरन कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र से जुड़े किसी भी समझौते में शामिल होने का पाकिस्तान को कोई अधिकार नहीं है। 1963 के समझौते को भी अवैध बताया भारत ने 2 मार्च 1963 को कथित ‘चीन-पाकिस्तान सीमा समझौते’ को भी अवैध और अमान्य बताया। यह समझौता शिनजियांग और पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान के बीच सीमा तय करने के लिए हुआ था। भारत ने कहा कि भारतीय क्षेत्रों से जुड़े चीन-पाकिस्तान के सीमा सहयोग को पूरी तरह अस्वीकार्य माना जाएगा। भारत ने पाकिस्तान से कहा कि वह इस तरह की “थिएट्रिक्स” यानी दिखावे की गतिविधियां बंद करे। साथ ही, पाकिस्तान अपने अवैध और जबरन कब्जे वाले इलाके खाली करे। पाकिस्तान का दावा- आयोग ने नए रास्ते खुलेंगे पाकिस्तान के मुताबिक, दोनों देशों के बीच यह सीमा आयोग आपसी सहयोग बढ़ाने का रास्ता खोलेगा। इससे संयुक्त सीमा सर्वे, व्यापारिक आवाजाही और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने X पर लिखा कि आयोग की पहली बैठक इस्लामाबाद स्थित विदेश मंत्रालय में हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता चीन के विदेश मंत्रालय के सीमा और समुद्री मामलों के विभाग के उप महानिदेशक ली या और पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में चीन मामलों के महानिदेशक बिलाल महमूद चौधरी ने की। ———————— ये खबर भी पढ़ें… भारत बोला-मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम सिर्फ दिखावा:पाकिस्तान खोखली बातें न करे; भारतीय संसद, पठानकोट-पुलवामा हमले में आरोपी है आतंकी भारत ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान का आतंकी मसूद अजहर पर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये के इनाम की घोषणा करना एक दिखावा है। ऐसी घोषणाएं सिर्फ खोखली हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाबर आजम 7 साल बाद डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे:2019 में आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेला; इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सिर्फ 97 रन बना पाए

पंकज त्रिपाठी-प्रीति जिंटा होंगे फिल्म सेंसर बोर्ड के मेंबर:सरकार ने सेंसर बोर्ड में 7 साल बाद बदलाव किया, 18 नए सदस्य शामिल किए

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में रोहित-विराट:जडेजा की 8 महीने बाद वापसी, हार्दिक-पंत को जगह नहीं; टी-20 में सूर्यवंशी बरकरार

भारत पर 100% टैरिफ बिल पर अमेरिकी संसद में वोटिंग:रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर ट्रम्प लगा सकेंगे भारी शुल्क; सीनेट से पास हो चुका

प्रवर्तन निदेशालय का नया ढांचा 2027 से लागू होगा:PMLA के 50, FEMA के 5 जोन बनेंगे; जांच का समय 1.5 साल करने का लक्ष्य

ईरान में उड़ान भरते ही विमान का टायर फटा:बोइंग 737 के इंजन में भी खराबी आई; मशहद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

Leave a Comment