इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

ईरान में उड़ान भरते ही विमान का टायर फटा:बोइंग 737 के इंजन में भी खराबी आई; मशहद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

On: September 16, 2026 1:39 AM
Follow Us:

ईरान के मशहद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान का हवा में ही एक टायर फट गया। RT के मुताबिक, सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान के टायर फटने के बाद इंजन को भी नुकसान पहुंचा। इसके चलते पायलट ने विमान को सुरक्षित वापस मशहद ले जाने का फैसला किया। यह विमान मशहद से केरमानशाह जा रहा था। घटना के दौरान विमान के अंदर बैठे यात्री काफी घबरा गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित उतार लिया गया और किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। लैंडिंग के दौरान विमान की छत का हिस्सा गिरा ईरान के रजावी खोरासान प्रांत की सरकार ने बताया की यह घटना स्थानीय समय के मुताबिक शाम 5:39 बजे हुई। ईरानी न्यूज एजेंसी आखरीन खबर ने घटना का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान की छत की अंदरूनी परत का एक हिस्सा टूटकर यात्रियों के ऊपर गिर गया। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। सेफरान एयरलाइंस के प्रवक्ता हसन जाफरी ने सरकारी न्यूज एजेंसी फार्स को बताया कि सभी यात्री सुरक्षित विमान से बाहर निकल गए। इसके बाद उन्हें दूसरी फ्लाइट से केरमानशाह भेजने की व्यवस्था की गई। हादसे के बाद एयरपोर्ट का रनवे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। बाद में इसे फिर से खोल दिया गया। विमान का टायर फटना कितना खतरनाक? टायर फटना अपने आप में विमान के गिरने का मतलब नहीं है। असली खतरा इस बात पर निर्भर करता है कि टायर कब फटा, विमान टेकऑफ कर रहा था या लैंडिंग, कितने टायर प्रभावित हुए और फटने से कोई दूसरा हिस्सा, जैसे इंजन या लैंडिंग गियर क्षतिग्रस्त हुआ या नहीं। टायर के टुकड़े भी विमान के दूसरे हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी वजह से पायलट ऐसी स्थिति में तुरंत इमरजेंसी प्रक्रिया अपनाते हैं और जरूरत पड़ने पर विमान को वापस एयरपोर्ट लाकर उतारते हैं। विमान के टायर फटने के पुराने मामले… विमान का टायर फटना पहले भी कई बार गंभीर स्थिति पैदा कर चुका है, लेकिन हर टायर फटने की घटना विमान हादसे में नहीं बदलती। अगस्त 2026- अमेरिका: लॉस एंजिल्स में बोइंग 737 कार्गो विमान के उतरते समय ब्रेक लॉक हो गए, जिससे चारों टायर फट गए और विमान के नीचे आग लग गई। विमान रनवे पर रुक गया और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। मई 2024- तुर्किये: गाजिपासा एयरपोर्ट पर कोरेंडन एयरलाइंस के बोइंग 737 का अगला टायर लैंडिंग के दौरान फट गया था। विमान का लैंडिंग गियर भी क्षतिग्रस्त हुआ और विमान रनवे पर रुक गया। इसमें 184 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बोइंग 737 काफी समय से विवाद में हाल के कुछ हादसों और तकनीकी घटनाओं के कारण बोइंग 737, खासकर 737 MAX, की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 737 दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले विमानों में से एक है। 2018-19 में 737 MAX के दो हादसों में 346 लोगों की मौत के बाद विमान को करीब 20 महीने तक दुनिया भर में उड़ान से रोका गया। साथ ही, अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने इसके सॉफ्टवेयर, फ्लाइट-कंट्रोल सिस्टम और पायलट ट्रेनिंग में कई बदलाव जरूरी किए। इसके बावजूद 2024 में अलास्का एयरलाइंस के 737 MAX 9 में दरवाजे का प्लग निकलने की घटना हुई, जिसकी जांच में बोइंग की फैक्ट्री में ट्रेनिंग, गाइडेंस और निगरानी की कमी को जिम्मेदार माना गया। —————– यह खबर भी पढ़ें… न्यूयॉर्क में भारतीय मूल की महिला ट्रेन से कटी: पटरी पर साथ बैठे नेपाली दोस्त की भी मौत; ड्राइवर बोला- महिला हंस रही थी अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक हादसे में भारतीय मूल की महिला और उसके नेपाली मूल के दोस्त की मौत हो गई। दोनों की उम्र 24 साल थी। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रवर्तन निदेशालय का नया ढांचा 2027 से लागू होगा:PMLA के 50, FEMA के 5 जोन बनेंगे; जांच का समय 1.5 साल करने का लक्ष्य

पश्चिम बंगाल- मुर्शिदाबाद में ब्लास्ट, कंटेनर से बम बरामद:यह रेजीनगर विधानसभा का इलाका, जहां 6 अक्टूबर को उपचुनाव; भाजपा बोली- विपक्ष को वोटिंग नहीं गोलियां पसंद

गणेश विसर्जन शुरू- मुंबई में दूसरे दिन 2,859 मूर्तियां विसर्जित:कहीं डेढ़ दिन, कहीं 5 दिन में ही विजर्सन की परंपरा

बंगाल में TMC के 10 बागी विधायकों को नोटिस:विधानसभा सचिवालय ने अयोग्यता याचिका पर 7 दिन में जवाब मांगा

दिल्ली हाईकोर्ट ने विमल इलायची की याचिका खारिज की:अजय देवगन, शाहरुख को जारी नोटिस रद्द करने की मांग थी; जज बोले- ये महाराष्ट्र का मामला

कर्नाटक सीएम बोले- ट्रम्प कांग्रेस की नकल कर रहे:अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था- चुनाव जीतने पर ₹5 लाख देंगे; शिवकुमार ने इसे सरकार की स्कीम से जोड़ा

Leave a Comment