इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

इंडिया गठबंधन की रैली से व्यापारियों को ₹11,000 का नुकसान:व्यापारी संगठनों का दावा- दिल्ली के 20 बड़े बाजारों की 2.5 लाख दुकानें बंद रहीं

On: November 2, 2026 11:13 AM
Follow Us:

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन की रैली हुई थी। व्यापारी संगटनों ने दावा किया है कि उन्हें इस रैली से करीब 11 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) और अन्य व्यापारी संगठनों के अनुसार दिवाली के ठीक पहले हुई इस रैली और सुरक्षा-यातायात प्रतिबंधों के चलते दिल्ली के 20 बड़े बाजारों में लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रहीं। CTI ने इससे व्यापारियों को करीब 11 हजार करोड़ रुपए तक के कारोबार का नुकसान होने का दावा किया है। CTI ने राहुल गांधी को 4 बार चिट्ठी लिखीं कन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने राहुल गांधी को चौथी बार चिट्ठी लिखकर रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली से दिल्ली के कारोबार और ट्रांसपोर्ट पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताई थी। CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा था कि रैली के कारण करीब 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं। 10 किलोमीटर के दायरे में ट्रांसपोर्ट सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। इससे 10 से 12 हजार करोड़ रुपए के कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है। रैली में राहुल और प्रियंका सहिम कई बड़े नेता शामिल हुए 1 नवंबर को सोनिया समेत राहुल, प्रियंका, अखिलेश, ममता और तेजस्वी बाकी नेताओं के साथ रामलीला मैदान पहुंचे। INDIA गठबंधन का ‘चलो दिल्ली’ मार्च कनॉट प्लेस के मिंटो रोड जंक्शन से शुरू हुआ। काफिले में कई गाड़ियां थीं। कार्यकर्ता सड़क पर पैदल चले।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MP में शराब तस्करों ने टीआई को कुचला, मौत:इंदौर-बैतूल हाईवे पर तस्करी रोकने पहुंचे थे; पिछला पहिया ऊपर से गुजर गया

बरेली मौलाना ने 3 दिन में जारी किए 3 फतवे:उमर की शादी, सारा की पूजा और दीपक के मोहम्मद नाम इस्तेमाल पर जताया एतराज

दिल्ली-विंटर एक्शन प्लान के पहले दिन ₹68.4 लाख का जुर्माना:1,500 से ज्यादा गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं; 1 नवंबर से नए नियम लागू हुए

पंजाब में 2 दिन में 3 AAP विधायकों का इस्तीफा:तीनों दिल्ली में BJP जॉइन करेंगे; कुंवर ने विधानसभा की मेंबरशिप भी छोड़ी

रूसी ड्रोन से बचने गैस पाइपलाइनों में छिपे यूक्रेनी सैनिक:महीनों तक अंडरग्राउंड सुरंगों में रहने को मजबूर; रूस-यूक्रेन जंग पांचवें साल में भी जारी

दिल्ली-NCR में 50% वर्क फ्रॉम होम, पुरानी गाड़ियों पर रोक:प्रदूषण रोकने के लिए आज से पाबंदियां; 9 साल में अक्टूबर की हवा सबसे साफ

Leave a Comment