पंजाब चुनाव से पहले अमृतसर नॉर्थ से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा भेजा। इससे पहले उन्होंने विधानसभा की मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा स्पीकर को भेजे गए इस्तीफे में कुंवर विजय प्रताप ने लिखा- मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मैंने राजनीति से ‘माई-बाप कल्चर’ को खत्म किया है। जून 2025 में आम आदमी पार्टी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 5 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। इससे पहले रविवार को AAP के 2 विधायकों पटियाला के समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी छोड़ दी थी। ये तीनों आज दिल्ली में BJP जॉइन करेंगे। वहीं AAP ने कहा कि वह विधानसभा स्पीकर से समाना और सनौर विधायकों की की मेंबरशिप रद्द करने की मांग करेगी।
पंजाब में 2 दिन में 3 AAP विधायकों का इस्तीफा:तीनों दिल्ली में BJP जॉइन करेंगे; कुंवर ने विधानसभा की मेंबरशिप भी छोड़ी
By InstaKhabar
On: November 2, 2026 11:13 AM







